ScanMyTrip: क्या है EaseMyTrip की नयी पेशकश? अपनी तरह का देश का पहला मार्केटप्लेस क्यों है खास?

Updated:
विज्ञापन
ScanMyTrip

ScanMyTrip By EaseMyTrip

ScanMyTrip: देश की प्रमुख ऑनलाइन ट्रैवल टेक्नोलॉजी प्लैटफॉर्म ईजमाईट्रिप (EaseMyTrip) ने देश के पहले मार्केटप्लेस स्कैनमाईट्रिप (ScanMyTrip) पेश किया.

विज्ञापन

ScanMyTrip: देश की प्रमुख ऑनलाइन यात्रा प्रौद्योगिकी मंच ईजमाईट्रिप डॉट कॉम (EaseMyTrip) ने देश के पहले ‘मार्केटप्लेस’ स्कैनमाईट्रिप (ScanMyTrip) डॉट कॉम पेश किया. इसके साथ यह ओएनडीसी (ONDC) नेटवर्क पर यात्रा सेवाएं उपलब्ध कराने और उससे खरीदारी करने वाला पहला ओटीए (ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसी) भी बन गयी है. कंपनी की ओर से यह जानकारी दी गई है.

स्कैनमाईट्रिप डॉट कॉम क्या है?

ईजमाईट्रिप डॉट कॉम ने बताया कि नया उत्पाद स्कैनमाईट्रिप डॉट कॉम एक ऐसा बाजार है जिसे ओटीए, एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम), यात्रा एजेंट और होमस्टे को अपनी पेशकश- उड़ान, होटल और होमस्टे को ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) नेटवर्क पर सूचीबद्ध करने में सक्षम बनाने के लिए तैयार किया गया है. इससे उन्हें एक व्यापक डिजिटल बाजार तक पहुंच मिल सकेगी.

डिजिटल बुनियादी ढांचे का लाभ

ईजमाईट्रिप का ओएनडीसी से गठजोड़, यात्रा और पर्यटन क्षेत्र की इकाइयों को ओएनडीसी द्वारा प्रदान किये जाने वाले डिजिटल बुनियादी ढांचे का लाभ उठाने की अनुमति देगा. इससे सबसे छोटे सेवा प्रदाताओं को भी व्यापक ग्राहक आधार तक पहुंचने में मदद मिलेगी.

डिजिटल बाजार में कामयाब होने का अवसर

ईजमाईट्रिप के सह-संस्थापक रिकांत पिट्टी ने इस मौके पर कहा, स्कैनमाईट्रिप डॉट कॉम को ओएनडीसी नेटवर्क के साथ एकीकृत करके, हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि होमस्टे, एमएसएमई से लेकर यात्रा सेवा प्रदाता से जुड़ी हर इकाई को प्रतिस्पर्धी डिजिटल बाजार में कामयाब होने का अवसर मिले.

अधिक समावेशी और पारदर्शी यात्रा परिवेश

पीटीआई भाषा की रिपोर्ट के अनुसार, ओएनडीसी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी टी कोशी ने कहा, ईजमाईट्रिप का ओएनडीसी नेटवर्क में शामिल होना, अधिक समावेशी और पारदर्शी यात्रा परिवेश बनाने के हमारे मिशन में एक महत्वपूर्ण क्षण है.

JIO के फ्री 100GB ऑफर के जवाब में Google लाया सस्ता प्लान, जानिए पैसा कितना लगेगा

Sabse Bada iPhone: भारतीय मूल के यूट्यूबर ने बना डाला 7 फीट का आईफोन, गिनीज बुक में दर्ज हुआ नाम

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola