Scam Alert: अकाउंट से उड़ जाएंगे पैसे, न करें यह गलती; ICICI Bank की यूजर्स को चेतावनी

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 23 Feb 2024 1:53 PM

विज्ञापन

ICICI बैंक ने इस मैलवेयर को लेकर चिंता जाहिर की है और अपने ग्राहकों को इससे काफी सावधान रहने के लिए कहा है. यह स्कैम UPI Registration के समय Virtual Mobile Number (VMN) के जरिये अंजाम दिया जा रहा है.

विज्ञापन

ICICI Bank UPI Scam Alert : तेजी से डिजिटल हो रहे इंडिया में साइबर फ्रॉड के मामलों में भी तेजी आ रही है. ऐसे मामलों से निपटने के लिए सरकार नये-नये कदम उठा रही है और इसके साथ ही लोगों को जागरूक करने का भी काम कर रही है. ऐसे ही एक स्कैम को लेकर हम आपके सामने एक नयी जानकारी लेकर आये हैं. आइए जानें-

FAQs(Question Related to Scam )

ICICI Bank ने क्या चेतावनी जारी की है?

बाजार में एक नया यूपीआई स्कैम आया है. बैंक भी इससे चिंतित हैं. ICICI Bank ने इसे लेकर नयी चेतावनी जारी की है. बैंक की ओर से यूजर्स को ई-मेल किया गया है और इसमें बैंकिंग यूजर्स को सावधान रहने के लिए कहा गया है.

UPI Scam क्या है?


ICICI Bank का कहना है कि मैलवेयर की मदद से UPI Application को टारगेट किया जा रहा है. बैंक ने इसे लेकर अपने ग्राहकों को अलर्ट किया है. आईसीआईसीआई बैंक ने यूजर्स को ई-मेल भेजकर बैंकिंग यूजर्स को सतर्क किया है.

बैंक ग्राहकों के साथ कैसे हो रहा स्कैम?

बैंक ने इस मैलवेयर को लेकर चिंता जाहिर की है और अपने ग्राहकों को इससे काफी सावधान रहने के लिए कहा है. यह स्कैम UPI Registration के समय Virtual Mobile Number (VMN) के जरिये अंजाम दिया जा रहा है.

UPI रजिस्ट्रेशन से कैसे होता है स्कैम?

साइबर क्रिमिनल कस्टम एसएमएस फॉरवर्डिंग ऐप्स क्रिएट करते हैं. आसान भाषा में कहें, तो जब भी आप नये डिवाइस पर यूपीआई रजिस्ट्रेशन करते हैं, तो वर्चुअल मोबाइल नंबर को एक मैसेज जाता है. इसके बाद नये डिवाइस पर UPI रजिस्ट्रेशन होता है. इससे स्कैमर्स अपने डिवाइस पर UPI रजिस्ट्रेशन कर देते हैं और कुछ समय बाद यूजर्स को पता लगता है कि उनके बैंक अकाउंट से पैसे उड़ गये हैं.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola