1 जनवरी 2025 से बदल जाएगा UPI का यह नियम, जानें आप भी
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 30 Dec 2024 4:14 PM
UPI ID New Rule
UPI Rules Change from 1 Jan 2025: 1 जनवरी से साल बदल रहा है और इसके साथ बदल रहा है यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी UPI का एक खास नियम भी.
Rule Change UPI 123 Pay Limit Extends from 1 January 2025: 31 दिसंबर के बाद, नये साल (New Year) के साथ-साथ यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (Unifief Payments Interface , UPI) का एक महत्वपूर्ण नियम (New Rule) बदलने जा रहा है. भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) ने UPI 123 Pay की ट्रांजैक्शन लिमिट बढ़ाने (UPI Transaction Limit Extends) का निर्णय लिया है. यदि डेडलाइन में कोई बदलाव नहीं होता है, तो UPI 123 Pay के जरिये यूजर्स 5000 रुपये की बजाय अब 10 हजार रुपये तक की UPI पेमेंट कर सकेंगे (What is new transaction limit for UPI 123PAY?).
UPI 123PAY क्या है? (What Is UPI 123PAY)
UPI 123 PAY फीचर फोन पर उपलब्ध एक सर्विस (UPI Service for Feature Phone) है, जो बिना इंटरनेट कनेक्शन (UPI without Internet) के काम करती है. UPI 123 Pay के जरिये पेमेंट के चार मुख्य ऑप्शन हैं (UPI 123Pay Payment Modes): IVR नंबर, मिस्ड कॉल, OEM-embedded Apps और साउंड बेस्ड टेक्नोलॉजी.
OTP की भी पड़ेगी जरूरत?
नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने इस नये नियम को लागू करने के लिए 1 जनवरी 2025 की डेडलाइन तय की है. यूजर्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, इसमें कुछ और नये फीचर्स जोड़े जाएंगे, जिनमें OTP की आवश्यकता भी हो सकती है.
UPI क्या है? (What Is UPI?)
UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) एक बैंकिंग सिस्टम है, जो मोबाइल प्लैटफॉर्म के जरिये तुरंत पैसे ट्रांसफर करने की सुविधा देता है. इसके माध्यम से किसी भी बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर किये जा सकते हैं. UPI की सुविधाओं को जानकर बहुत से लोग खुश हैं, लेकिन इसके कुछ नुकसान भी हैं, क्योंकि कई लोगों के बैंक खाते खाली हो चुके हैं.
New Rule: UPI पेमेंट को लेकर बदल गया यह नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










