Realme 14 Pro Series: आज आ रहा दुनिया का पहला कोल्ड-सेंसिटिव कलर चेंजिंग स्मार्टफोन, जानिए क्या फीचर है यह
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 16 Jan 2025 11:19 AM
Realme 14 Pro 5G Series Launch
Realme 14 Pro Series Launch Today: कंपनी का दावा है कि Realme 14 Pro सीरीज पहला कोल्ड-सेंसिटिव कलर-चेंजिंग स्मार्टफोन है जिसे उसने नॉर्डिक डिजाइन के साथ मिलकर डेवलप किया है. इसका मतलब है कि यह फोन मौसम बदलने के साथ अपना कलर भी बदल लेगा.
Realme 14 Pro Series: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी साल 2025 का अपना पहला स्मार्टफोन आज लॉन्च करने जा रही है, जिसका नाम Realme 14 Pro सीरीज है. इस सीरीज को आज, यानी 16 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा. फैंस इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. अब आखिरकार कंपनी ने इस सीरीज की लॉन्च करने की तारीख आ गई है.
रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, इस नयी सीरीज में दो मॉडल शामिल होंगे- बेस मॉडल Realme 14 Pro 5G और हाई-लेवल का Realme 14 Pro + 5G. कंपनी का दावा है कि वह Realme 14 सीरीज में एक कोल्ड सेंसेटिव कलर चेंजिंग स्मार्टफोन लॉन्च कर रही है. कहने का मतलब है कि फोन ठंड में अपना कलर बदल देगा. इसे Nordic डिजाइन स्टूडियो की मदद से तैयार किया गया है. दोनों स्मार्टफोन दमदार फीचर्स के साथ आएंगे, जिनमें बेहतरीन कैमरा क्षमताएं, बड़ी बैटरी और उन्नत चिपसेट शामिल हैं. आइए आपको इस सीरीज के बारे में डीटेल में बताते हैं.
कलर-चेंजिंग स्मार्टफोन
कंपनी का दावा है कि Realme 14 Pro सीरीज पहला कोल्ड-सेंसिटिव कलर-चेंजिंग स्मार्टफोन है जिसे उसने नॉर्डिक डिजाइन के साथ मिलकर डेवलप किया है. इसका मतलब है कि यह फोन मौसम बदलने के साथ अपना कलर भी बदल लेगा. ठंड के मौसम में इस फोन का रंग बदल जाएगा. इसका मतलब यह है कि कंपनी दुनिया के पहले कोल्ड सेंसिटिव कलर चेंजिंग पैनल को इन दोनों फोन्स में देने जा रही है. याद दिला दें कि रियलमी इन स्मार्टफोन्स को अलग-अलग टेम्परेचर में बैक पैनल के लिए थर्मोक्रोमिक पिग्मेंट का इस्तेमाल कर रही है, 16 डिग्री से कम तापमान होने पर फोन का रंग बदलकर वाइब्रैंन्ट ब्लू हो जाएगा और जब दोबारा तापमान बढ़ेगा तो फोन का बैक पैनल वापस पर्पल व्हाइट कलर में आ जाएगा.
भारतीय वेरिएंट में एक्सक्लूसिव बदलाव
रियलमी 14 प्रो सीरीज को Realme 14 Pro और Realme 14 Pro Plus दो वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा. इस सीरीज को चार कलर ऑप्शंस पर्ल व्हाइट और स्वेड ग्रे और भारत के एक्सक्लूसिव वेरिएंट बीकानेर पर्पल और जयपुर पिंक में लॉन्च किया जाएगा.
Realme 14 Pro के फीचर्स क्या होंगे?
Realme 14 Pro सीरीज में क्वॉड कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है, जो 1.5k रेजॉल्यूशन में आएगा. फोन स्लिम बेजेल्स और 1.6mm थिकनेस में आएगा. साथ ही यह दुनिया का पहला ट्रिपल फ्लैश फोन होगा. Realme 14 Pro 5G स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7300 Energy चिपसेट दिया जा सकता है. साथ ही, फोन में 45W SuperVOOC चार्जर दिया जा सकता है. वहीं, प्लस वेरिएंट Snapdragon 7s Gen 3 SoC चिपसेट के साथ आएगा. फोन में 80W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा.
Realme 14 Pro 5G स्मार्टफोन में OIS सपोर्टेड 50 मेगापिक्सल Sony IMX882 प्राइमरी सेंसर दिया गया है. फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट के साथ आएगा. फोन में 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सेंसर दिया जाएगा. Realme 14 Pro Plus 5G स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सेंसर दिया जाएगा. फोन में 50 मेगापिक्सल मेन रियर सेंसर के साथ 50MP टेलिफोटो कैमरा दिया जाएगा. साथ ही 112 डिग्री अल्ट्रावाइड सेंसर सपोर्ट मिलेगा. इसके अलावा 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा सेंसर सपोर्ट मिलेगा. फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी.
10 हजार से सस्ते टॉप 5G स्मार्टफोन्स, लिस्ट में मोटोरोला रियलमी इन्फिनिक्स शामिल
Realme 14 Pro Series 5G: रियलमी ला रही रंग बदलनेवाला स्मार्टफोन, फर्स्ट लुक देखकर फैन हो जाएंगे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










