Punjab State Dear Diwali Bumper Lottery 2025: 11 करोड़ रुपये की प्राइज मनी, जानिए टिकट की कीमत और ड्रॉ की डिटेल्स
Published by : Ankit Anand Updated At : 26 Oct 2025 3:31 PM
Punjab State Dear Diwali Bumper Lottery 2025
Punjab State Dear Diwali Bumper Lottery 2025: दीवाली के मौके पर पंजाब स्टेट लॉटरी विभाग ने Punjab State Diwali Bumper 2025 का आयोजन किया है. इस बार सिर्फ 500 रुपये का टिकट खरीदकर आप 1,000 रुपये से लेकर 11 करोड़ रुपये तक का इनाम जीत सकते हैं. इस साल का पहला पुरस्कार 11 करोड़ रुपये का है.
Punjab State Dear Diwali Bumper Lottery 2025 की ड्रॉ डेट और रिजल्ट का लोगों को बेसब्री से इंतजार है. पंजाब स्टेट लॉटरी देश की सबसे मशहूर लॉटरी स्कीमों में से एक है, जो बड़े इनाम और लोगों की भारी भागीदारी के लिए जानी जाती है. दीवाली के मौके पर पंजाब स्टेट लॉटरी विभाग ने Punjab State Diwali Bumper 2025 का आयोजन किया है. इस खास त्योहार पर निकाली गई लॉटरी में केवल 500 रुपये का टिकट खरीदकर 1,000 रुपये से लेकर 11 करोड़ रुपये जीतने का मौका दिया जा रहा है. आइए इस लॉटरी के बारे में आपको डिटेल में बताते हैं.
Punjab State Dear Diwali Bumper Lottery 2025: पंजाब डियर दिवाली बंपर लॉटरी का ड्रॉ
- ड्रॉ की तारीख: 31 अक्टूबर 2025
- समय: शाम 8 बजे
- जगह: लुधियाना
- प्रथम पुरस्कार: 11 करोड़ रुपये
- लॉटरी सीरीज: A, B और C (200,000 से 999,999)
Punjab State Dear Diwali Bumper Lottery 2025: कैसे खरीदें टिकट?
आपको बता दें कि लॉटरी टिकट की कीमत प्रति टिकट 500 रुपये रखी गई है, और इसके पैसे वापस नहीं किए जाएंगे. आप इन्हें पूरे राज्य में अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर्स से ही खरीद सकते हैं.
Punjab State Dear Diwali Bumper Lottery 2025: कब और कैसे देखें?
इस लॉटरी का रिजल्ट 31 अक्टूबर 2025 को रात 8 बजे घोषित किया जाएगा. आप चाहें तो इसे लाइव देखकर तुरंत पता लगा सकते हैं कि आपकी किस्मत ने कितना साथ दिया. लाइव ड्रा देखने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट https://punjablotteries.com/livedraw पर जा सकते हैं. इसके अलावा, तय किए गए चैनलों पर भी नतीजे देखे जा सकते हैं, जहां रिजल्ट समय-समय पर अपडेट होते रहते हैं.
Punjab State Dear Diwali Bumper Lottery 2025: रिजल्ट ऑनलाइन कैसे चेक करें?
- सबसे पहले किसी भरोसेमंद वेबसाइट पर जाएं, जैसे punjabstatelotteries.gov.in
- वहां जाकर अपनी ड्रॉ डेट और स्कीम चुनें.
- फिर रिजल्ट की PDF डाउनलोड करें और उसे अपने टिकट नंबर से मिलाएं.
Punjab State Dear Diwali Bumper Lottery 2025: ऐसे पा सकते हैं इनाम
- अगर आपने पंजाब स्टेट डियर दिवाली बंपर लॉटरी 2025 में इनाम जीता है, तो इनाम पाने के लिए ये प्रोसेस फॉलो करें
- सबसे पहले अपना लॉटरी टिकट सुरक्षित रखें, क्योंकि यही जीत का सबूत है.
- जीत की तारीख से 30 दिनों के भीतर अपना ओरिजिनल टिकट और वैध आईडी प्रूफ लेकर चंडीगढ़ स्थित पंजाब स्टेट लॉटरी निदेशालय में जाकर दावा दर्ज करें.
- इनामी रकम पर लगने वाले टैक्स का भुगतान करें.
- और अंत में, लॉटरी से जुड़े सभी नियमों का ध्यान रखें ताकि क्लेम प्रक्रिया में कोई दिक्कत न आए.
Punjab State Dear Diwali Bumper Lottery: क्या है प्राइज स्ट्रक्चर?
इस साल 200000 से 999999 तक नंबर्स में तीन सीरीज (A, B और C) में 24 लाख टिकट प्रिंट किए गए हैं. ऐसे में इस साल:
- पहला इनाम: ₹11,00,00,000 (1 विजेता)
- दूसरा इनाम: ₹1,00,00,000 (3 विजेता, ₹1 करोड़ प्रत्येक)
- तीसरा इनाम: ₹50,00,000 (3 विजेता, ₹50 लाख प्रत्येक)
- चौथा इनाम: ₹10,00,000 (9 विजेता, ₹10 लाख प्रत्येक)
- पांचवां इनाम: ₹5,00,000 (9 विजेता, ₹5 लाख प्रत्येक)
- छठा इनाम: ₹9,000 (2,400 विजेता)
- सातवां इनाम: ₹5,000 (2,400 विजेता)
- आठवां इनाम: ₹3,000 (2,400 विजेता)
- नौवां इनाम: ₹1000 (120000 विजेता)
लॉटरी स्कैम से रहें सावधान
विभाग ने देखा है कि देशभर में कई लोगों को ईमेल या फोन के जरिए फर्जी मैसेज मिल रहे हैं, जिनमें यह झूठा दावा किया जा रहा है कि उन्होंने पंजाब स्टेट लॉटरी का इनाम जीता है. इन मैसेजों में लोगों से कहा जाता है कि इनाम पाने के लिए ऑनलाइन टैक्स या चार्जेज भरें.
ध्यान देने वाली बातें
- पंजाब में ऑनलाइन लॉटरी पर पूरी तरह से बैन है. पंजाब स्टेट लॉटरी विभाग न तो ऑनलाइन टिकट बेचता है और न ही चलाता है.
- हमेशा असली टिकट ही खरीदें और वो भी सिर्फ अधिकृत (authorised) विक्रेताओं से. फोटो या ऑनलाइन कॉपी वाला टिकट मान्य नहीं होता.
- विभाग कभी भी विजेताओं से ऑनलाइन पेमेंट या टैक्स के नाम पर पैसे नहीं मांगता.
- रिजल्ट चेक करने के लिए सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट www.punjabstatelotteries.gov.in पर जाएं.
- अगर आपको कोई संदिग्ध मैसेज मिले या ठगी का शिकार हो जाएं, तो तुरंत अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराएं.
यह भी पढ़ें: Top Online Games in World: 10 ऐसे गेम्स जिनके दुनियाभर में करोड़ों हैं दीवाने
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










