PM Kisan Yojana: आपके खाते में नहीं आयी 15वीं किस्त? करेंगे यह काम, तो मिलेगा समाधान

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 26 Nov 2023 7:28 AM

विज्ञापन

PM Kisan Scheme Beneficiary Status Check : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan) की 15वीं किस्त जारी कर दी गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने झारखंड के खूंटी में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त जारी की.

विज्ञापन
undefined

PM Kisan Scheme Beneficiary Status Check : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan) की 15वीं किस्त जारी कर दी गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त जारी की. इस किस्त में देश के आठ करोड़ किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये ट्रांसफर किये गए हैं.

undefined

पीएम मोदी ने 8.11 लाख किसानों के खाते में कुल 18610 करोड़ रुपये ट्रांसफर किये हैं. सरकार देश के किसानों को साल में तीन किस्तों के माध्यम से 6 हजार रुपये ट्रांसफर करती है. अगर आप भी किसान सम्मान निधि के लाभार्थी हैं, तो ऑनलाइन आसानी से चेक कर सकते हैं कि पीएम किसान की किस्त खाते में जमा हुई है या नहीं.

Also Read: Google डिलीट करने जा रहा लाखों Gmail अकाउंट्स, ऐसे बनाएं अपना अकाउंट सेफ

undefined

बैलेंस का स्टेटस कैसे चेक करें

पीएम किसान सम्मान निधि का बैलेंस स्टेटस जानने के लिए आपको सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पीएम किसान पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर जाना है. इसके बाद Farmers corner के नीचे Beneficiary Status पर क्लिक करना है. यहां अपना आधार कार्ड नंबर, बैंक खाता या मोबाईल नंबर और फिर कैप्चा कोड डालना है. आखिरी में Get Status पर क्लिक करें और आपका स्टेटस स्क्रीन पर जाएगा.

undefined

लाभार्थी सूची में चेक करें अपना नाम

अगर आपके खाते में पैसा नहीं आया है, तो कहीं भी शिकायत करने से पहले पीएम किसान में लाभार्थी सूची में अपना नाम चेक कर लें. यह काम आप ऑनलाइन कर सकते हैं.
पीएम किसान ऑफिशियल वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं

undefined

Beneficiary list नाम के टैब पर क्लिक करें
वेबसाइट के पेज पर नीचे जाएं और डिटेल्स चुनें. जैसे- राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव का सिलेक्ट करें
आखिरी में Get report के टैब पर क्लिक करें
इसके बाद लाभार्थी सूची की जानकारी आपके स्क्रीन पर नजर आ जाएगी.

undefined

पीएम-किसान की 15वीं किस्त नहीं आयी है तो क्या करें?

यदि भी किसी वजह से आपके खाते में 15वीं किस्त आने से रह गई है तो आप नीचे बताये जा रहे कुछ संबंधित फोन नंबरों पर संपर्क करके अपनी किस्त के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं या फिर मेल कर सकते हैं –

undefined

पीएम-किसान हेल्पलाइन : 155261/011-24300606/24300606/0120-6025109
पीएम-किसान टोल फ्री : 18001155266
फोन नंबर : 011-23381092/23382401
या pmkisan-ct@gov.in पर ई-मेल भी कर सकते हैं.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola