Jio Phone Prima: रिलायंस ने पेश किया नया जियोफोन प्राइमा, इसकी कीमत जियो के रीचार्ज से भी सस्ती

Jio Phone Prima 4G : मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो ने काई-ओएस पर आधारित 4जी कीपैड स्मार्टफोन जियोफोन प्राइमा लॉन्च कर दिया है. कीपैड स्मार्टफोन का यह एक किफायती और एडवांस वर्जन है. यूट्यूब, फेसबुक, व्हाट्सऐप, गूगल वॉयस असिस्टेंट जैसी तमाम सुविधाएं अब जियोफोन प्राइमा में बस एक क्लिक पर उपलब्ध होंगी.
2.4 इंच का डिस्प्ले स्क्रीन और 1800mAh की दमदार बैटरी
23 भाषाओं में कर सकता है काम
रिटेल स्टोर्स के अलावा ऑनलाइन प्लैटफॉर्म्स जैसे रिलायंस डिजिटल.इन, जियोमार्ट
इलेक्ट्रॉनिक्स और अमेजन पर बिक्री के लिए उपलब्ध
Jio Phone Prima 4G Price Specs Sale : उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो ने काई-ओएस पर आधारित 4जी कीपैड स्मार्टफोन जियोफोन प्राइमा को लॉन्च कर दिया है. कीपैड स्मार्टफोन का यह एक किफायती और एडवांस वर्जन है, जिसे कंपनी ने 2599 रुपये में बाजार में उतारा है. यूट्यूब, फेसबुक, व्हाट्सऐप, गूगल वॉयस असिस्टेंट जैसी तमाम सुविधाएं अब जियोफोन प्राइमा में बस एक क्लिक पर उपलब्ध होंगी.
जियो ने अपने नये कीपैड स्मार्टफोन के लुक और डिजाइन पर काफी काम किया है. जियोफोन प्राइमा का डिजाइन अब काफी बोल्ड और प्रीमियम लगता है. 2.4 इंच की डिस्प्ले स्क्रीन शानदार रिजल्ट देती है. यह स्मार्टफोन 1800mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है.
Also Read: मुकेश अंबानी का दिवाली गिफ्ट, सस्ते Jio Recharge में डेटा-कॉलिंग के साथ 1 साल के लिए मिलेगा यह फ्री बेनिफिटवीडियो कॉलिंग और फोटोग्राफी के लिए मोबाइल के दोनों तरफ डिजिटल कैमरे दिये गए हैं. मोबाइल के पिछले हिस्से में फ्लैश लाइट भी मिलेगी. स्मार्टफोन जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सावन जैसी प्रीमियम डिजिटल सर्विस से लैस है. जियो-पे के जरिये यूपीआई भुगतान भी किया जा सकता है.

जियो प्राइमा 23 भाषाओं का सपोर्ट करता है यानी 23 भाषाओं में काम कर सकता है. चमकदार रंगों में आने वाले इस स्मार्टफोन को प्रमुख रिटेल स्टोर्स के अलावा ऑनलाइन प्लैटफॉर्म्स जैसे रिलायंस डिजिटल.इन, जियोमार्ट इलेक्ट्रॉनिक्स और अमेजन से भी खरीदा जा सकता है.
Also Read: Reliance Jio का नया टूल तोड़ेगा भाषाओं की दीवार, मिलेगी रियल टाइम ट्रांसलेशन और ट्रांसक्रिप्शन की सुविधाकंपनी का मानना है कि जियोफोन प्राइमा केवल एक मोबाइल नहीं, एक स्टाइल है. यह उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो किफायती दामों पर 4जी की ताकत से लैस, सोशल प्लैटफॉर्म्स से जुड़ा हुआ और एक शक्तिशाली मोबाइल चाहते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










