Instagram vs WhatsApp: कौन सा ऐप खाता है ज्यादा डेटा? घंटों रील्स और चैट करने से पहले ये जरूर जानें
Published by : Ankit Anand Updated At : 08 Feb 2026 4:58 PM
इंस्टाग्राम या व्हॉट्सऐप: कौन खाता है ज्यादा डेटा
Instagram vs WhatsApp: क्या आपने कभी सोचा है कि Instagram और WhatsApp में आपका डेटा ज्यादा किस ऐप पर खत्म होता है? दोनों ऐप अलग-अलग काम के लिए बने हैं. इसी वजह से इनका डेटा यूज भी अलग है. तो आइए फिर इस सवाल का जवाब आपको बताते हैं.
Instagram और WhatsApp आजकल स्मार्टफोन पर सबसे ज्यादा यूज होने वाले ऐप्स में से हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इनमें से कौन सा ऐप ज्यादा डेटा खाता है? ये दोनों ऐप अलग-अलग काम के लिए यूज होते हैं और इनकी डेटा खपत भी अलग-अलग होती है. आज भी कई लोगों के लिए मोबाइल डाटा लिमिट और उसके खर्चे बड़े मायने रखते हैं. खासकर उन जगहों पर जहां डाटा पैक महंगे हों या लोग लिमिटेड प्लान यूज करते हों. अगर आपको पता हो कि कौन-सी ऐप ज्यादा डाटा खा रही है, तो आप आसानी से अपना यूज कंट्रोल कर सकते हैं. आइए फिर समझते हैं कि कौन सा ऐप औसतन कितना डेटा इस्तेमाल करता है.
कितना डेटा खता है Instagram?
इंस्टाग्राम पूरी तरह से एक विसुअल ऐप है. यहां सिर्फ टेक्स्ट नहीं, बल्कि फोटो, वीडियो, स्टोरीज, रील्स और लाइव कंटेंट चलता है. इसी वजह से इंस्टाग्राम बाकी सिंपल messaging ऐप्स की तुलना में काफी ज्यादा डेटा खाता है.
- सिर्फ फीड और फोटो ब्राउज करना: लगभग 60 MB प्रति घंटा
- वीडियो या रील्स देखना: लगभग 300-600 MB प्रति घंटा, क्वालिटी और वीडियो की लंबाई पर डिपेंड करता है
- लाइव स्ट्रीम या लंबा वीडियो देखना: 600-900 MB प्रति घंटा तक जा सकता है, अगर आप ज्यादा वीडियो देखते हैं
मतलब साफ है. रील्स और स्टोरीज जैसी वीडियो वाली चीजें सबसे ज्यादा डेटा खाती हैं. जितना ज्यादा वीडियो देखेंगे, उतना जल्दी आपका डेटा खत्म होगा.
कितना डेटा खता है WhatsApp?
WhatsApp खासकर मैसेजिंग और कॉलिंग के लिए बनाया गया है. इसलिए इसका डेटा यूज बाकी वीडियो देखने या सोशल मीडिया स्क्रोल करने जितना ज्यादा नहीं होता.
- टेक्स्ट मैसेज: बस कुछ किलोबाइट्स ही खर्च होते हैं हर मैसेज में.
- वॉइस कॉल्स: लगभग 1 MB प्रति मिनट.
- वीडियो कॉल्स: करीब 5-6 MB प्रति मिनट, कनेक्शन और क्वालिटी के हिसाब से.
WhatsApp में जो फोटो और वीडियो लोग शेयर करते हैं, वो भी डाउनलोड हो जाते हैं, जिससे डेटा थोड़ा बढ़ सकता है. लेकिन रेगुलर चैट और कॉलिंग अभी भी वीडियो स्क्रोलिंग जितना भारी नहीं पड़ते.
कौन खाता है ज्यादा डेटा?
सीधा मुकाबला करें तो Instagram और WhatsApp में डेटा का यूज काफी अलग है. Instagram पर अगर आप वीडियो देखते हैं, एक्स्प्लोर पेज स्क्रोल करते हैं या रील्स देखते हैं, तो आपका डेटा जल्दी खत्म हो जाएगा. वहीं WhatsApp ज्यादातर टेक्स्ट मैसेज और कभी-कभार वॉइस कॉल के लिए इस्तेमाल होता है, इसलिए इसमें डेटा काफी कम लगता है.
यह भी पढ़ें: कहीं किसी अनजान डिवाइस में तो लॉगिन नहीं है आपका गूगल अकाउंट? ऐसे करें पता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










