Holi 2023: होली के हुड़दंग में आपके स्मार्टफोन का बंटाधार न हो जाए! अपने कलेजे के टुकड़े को ऐसे बचाएं
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 17 Mar 2024 2:45 PM
होली खेलने के दौरान आपके स्मार्टफोन को कोई आंच न आ जाए, इसके लिए इंतजाम कर लेना जरूरी है. हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे टिप्स, जिन्हें अपनाकर आप अपने फोन को नुकसान पहुंचाये बिना मजे से होली खेल सकते हैं.
Smartphone Protection Tips During Holi: आपका स्मार्टफोन आपके कलेजे का टुकड़ा है, यह बात तो आप भी मानते होंगे. फोन को जरा सी खरोंच नहीं आती कि उसकी चोट सीधे आपके दिल पर लगती है. ऐसे में होली खेलने के दौरान आपके स्मार्टफोन को कोई आंच न आ जाए, इसके लिए इंतजाम कर लेना जरूरी है. हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे टिप्स, जिन्हें अपनाकर आप अपने फोन को नुकसान पहुंचाये बिना मजे से होली खेल सकते हैं.
वाटरप्रूफ कवर का इस्तेमाल करें
स्मार्टफोन को पानी से बचाने के लिए बाजार में वाटरप्रूफ कवर मिलते हैं. ये आपको आसानी से मिल जाएंगे और इसके लिए ज्यादा पैसे भी नहीं लगते. इन कवर के अंदर आप अपना स्मार्टफोन रख सकते हैं ताकि वह पानी के संपर्क में न आये और रंगों से भी बचा रहे.
Also Read: 2588 साल बाद होली पर बन रहा ऐसा संयोग, आपकी सारी तकलीफें दूर कर देगा यह टोटका
फोन पर स्क्रीन गार्ड और कवर जरूर लगाएं
अपने स्मार्टफोन के प्रोटेक्शन के लिए इसपर स्क्रीन गार्ड और कवर जरूर लगवाएं. होली के दिन आप रंगों से बच नहीं सकते, ऐसे में जब भी आप कॉल या मैसेज के लिए अपना स्मार्टफोन उठाएंगे, तो इससे फोन पर कलर का दाग लग सकता है और इससे मोबाइल की डिस्प्ले या बॉडी खराब हो सकती है.
वाटरप्रूफ बैग यूज करें
अपने मोबाइल फोन को सुरक्षित रखने के लिए आप वाटर प्रूफ बैग या पाउच का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. होली पर अगर आप घर से बाहर निकल रहे हैं, तो अपने फोन को वाटर प्रूफ बैग में रख सकते हैं. इसमें आपका फोन पानी और रंग, दोनों से सलामत रहेगा.
ब्लूटूथ का इस्तेमाल करें
अगर आपको फोन पर लगातार बातचीत करते रहना पड़ता है, तो होली के दिन आपके लिए एक ब्लूटूथ अपने साथ रखना सही रहेगा. इससे आपको बार-बार मोबाइल फोन निकालना नहीं पड़ेगा. ब्लूटूथ डिवाइस से आप फोन को बिना हाथ लगाये, आसानी से कॉल उठा सकते हैं, बात कर सकते हैं और डिसकनेक्ट भी कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










