Happy Friendship Day 2025 Wishes, Images, Quotes: दोस्ती के रंगों से भर दें दिन, इन शायरी और मैसेज से कहें ‘हैप्पी फ्रेंडशिप डे’

Updated:
विज्ञापन
Happy friendship Day 2025 Wishes

Happy friendship Day 2025 Wishes

Happy Friendship Day 2025 Wishes, Images, Quotes: आज दोस्ती का खास दिन यानी फ्रेंडशिप डे है. हमारी जिंदगी में कोई न कोई ऐसा जरूर होता है जो बिना कुछ किये भी हमारी जिंदगी को खुशनुमा बना देता है. उसके साथ रहने से ऐसा लगता है कि सारी मुश्किलें हल हो गई हैं. ऐसे में आज फ्रेंडशिप डे के मौके पर उन्हें इस खास मैसेज के जरिए फ्रेंडशिप डे विश करें.

विज्ञापन

Happy Friendship Day 2025 Wishes, Images, Quotes: आज फ्रेंडशिप डे है यानी दोस्ती के लिए खास दिन. क्योंकि, एक दोस्त ही ऐसा होता है, जिससे खून का रिश्ता न होते हुए भी हर खुशी के पलों से लेकर दुख में भी हमेशा साथ देता है. कभी हमारी बातों पर हंसता है तो कभी हमारा ही मजाक उड़ा देता है. लेकिन मुश्किल घड़ी में हमेशा हमारे साथ होता है. ऐसे में इस खास दोस्ती को मनाने के लिए एक दिन तो स्पेशल होना ही चाहिए.

ऐसे में इस साल के फ्रेंडशिप डे को और भी खास बनाइए उन प्यारे दोस्तों के नाम कुछ खास शब्दों के साथ. चाहे वो कॉलेज का बेस्ट फ्रेंड हो या स्कूल का बचपन का यार या ऑफिस का कॉफी पार्टनर. इन दिल को छू लेने वाले मैसेज, शायरी और कोट्स से कहिए उनका शुक्रिया और जताइए अपना प्यार. साथ ही स्पेशल मैसेज के जरिए उन्हें बताइए कि वो आपके लिए कितना स्पेशल है.

Friendship Day Wishes In Hindi

  1. तेरे बिना तो जिंदगी अधूरी सी लगे,
    हर हंसी में तेरी कमी सी लगे..
    तू है तो सब कुछ है मेरे पास,
    तेरे जैसा दोस्त मिले तो फिर और क्या चाहिए यार…
    हैप्पी फ्रेंडशिप डे!

2. तेरी दोस्ती ने बहुत कुछ सिखाया है,
हर मोड़ पर तुझे ही अपना पाया है.
साथ चलेंगे जिंदगी भर यही वादा है,
मेरी यारी तेरे नाम एक इबादत बन जाए यही इरादा है.
Happy Friendship Day!

3. हर दोस्त जरूरी नहीं कि दिल के करीब हो,
पर जो दिल के करीब हो, वही सबसे अजीज होता है.
ऐसे ही प्यारे दोस्त को हैप्पी फ्रेंडशिप डे!

Happy friendship Day 2025
Happy friendship day 2025

4. कुछ लोग दिल से खास होते हैं,
हर लम्हे में जो साथ होते हैं.
न वक्त, न दूरी का होता है असर,
जब रिश्ते दोस्ती के बेमिसाल होते हैं.
हैप्पी फ्रेंडशिप डे मेरे दोस्त!

5. साथ चलना ही दोस्ती नहीं होती,
कभी-कभी दूर रहकर भी यादें गहरी होती हैं.
हर खुशी में तेरा नाम जुड़ा है यार,
तेरे बिना तो हमारी हंसी अधूरी होती है.
Happy Friendship Day!

6. वो मुस्कान जो बिना वजह हो,
वो बातें जो कभी खत्म न हों.
यही तो है दोस्ती का जादू,
जो हर दिल को अपना बना ले बेवजह हो.
हैप्पी फ्रेंडशिप डे!

Happy friendship Day 2025
Happy friendship day 2025

7. कभी हंसी, कभी आंसू, कभी रूठना, कभी मनाना,
यही तो है दोस्ती – हर रिश्ते से प्यारा इसका निभाना.
तेरे जैसे यार को सलाम करता हूं आज,
फ्रेंडशिप डे पर तुझसे बस इतना कहना है – तू है मेरी जान!

8. तेरी दोस्ती से हर लम्हा रोशन हो गया,
हर गम का जैसे समाधान हो गया.
तू साथ है तो क्या फर्क पड़ता है दुनिया से,
मेरी दुनिया का तू सबसे हसीन वरदान हो गया.
Happy Friendship Day!

9. तेरी मेरी दोस्ती की कोई मिसाल नहीं,
हमारा रिश्ता किसी तोहफे से कम नहीं.
हर मोड़ पर साथ निभाया है तूने,
इसलिए तुझे सबसे खास कहा है मैंने.
हैप्पी फ्रेंडशिप डे मेरे यार!

10. दोस्ती का मतलब ही खास होता है,
हर एक लम्हा इसके नाम होता है.
मिले जो सच्चा दोस्त अगर जिंदगी में,
तो हर दिन फ्रेंडशिप डे जैसा खास होता है.
Happy Friendship Day!

यह भी पढ़ें: Friendship Day Gift Ideas: भूल न जाएं दोस्ती का फर्ज, दोस्त को दें ये बेस्ट गैजेट, सस्ते में बन जाएगा काम

यह भी पढ़ें: इस राखी हाथों को दें AI का टच, ट्राई करें ये आसान और ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन

विज्ञापन
शिवानी शाह

लेखक के बारे में

By शिवानी शाह

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola