Google Photos स्टोरेज फुल? अब टेंशन खत्म! ये है परमानेंट सॉल्यूशन

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 22 Feb 2025 9:51 AM

विज्ञापन

how to manage google photos storage / google

इन 5 आसान स्टेप्स को अपनाकर आप Google Photos का फ्री में ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल कर सकते हैं और Google One सब्सक्रिप्शन लेने से बच सकते हैं. अब बेवजह की फाइल्स और फोटो स्टोरेज भरने की टेंशन लेने की जरूरत नहीं!

विज्ञापन

आजकल लगभग सभी लोगों को Google Drive स्टोरेज फुल होने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है. जब स्टोरेज भर जाता है, तो हमें या तो Google One की पेड सब्सक्रिप्शन लेनी पड़ती है या फिर पुराने डेटा को डिलीट करना पड़ता है. लेकिन कुछ आसान ट्रिक्स अपनाकर हम बिना पैसे खर्च किए Google Photos की स्टोरेज को बचा सकते हैं.

“स्टोरेज सेवर” मोड ऑन करें

सबसे आसान तरीका यह है कि Storage Saver मोड को ऑन कर दें. इसके लिए जाएं:
Photos Settings > Backup > Backup quality > Storage saver
यह मोड आपके फोटोज को कॉम्प्रेस कर देगा, जिससे स्टोरेज कम यूज होगा. फोटो की क्वालिटी लगभग वैसी ही रहेगी, लेकिन उनका साइज कम हो जाएगा. वीडियो के लिए, 1080p तक की क्वालिटी में सेव होंगे, जो आमतौर पर काफी अच्छी होती है.

पहले से अपलोड किए गए मीडिया को कंप्रेस करें

अगर आपने पहले ही हाई क्वालिटी में फोटोज और वीडियोज अपलोड किये हैं, तो आप उन्हें बाद में भी कंप्रेस कर सकते हैं.
इसके लिए कंप्यूटर पर photos.google.com खोलें और जाएं:
Settings > Manage Storage > Recover Storage
यह प्रॉसेस कुछ घंटे तक चलेगा, लेकिन इससे आप अपने Google Drive में काफी जगह बचा सकते हैं.

धुंधली तस्वीरें और स्क्रीनशॉट हटाएं

गूगल खुद ही ब्लरी फोटो और स्क्रीनशॉट को पहचान कर अलग कर देता है. इन्हें हटाने के लिए जाएं:
Photos settings > Backup > Manage storage > Review and delete
यहां से आप उन तस्वीरों को डिलीट कर सकते हैं जो बेकार पड़ी हैं और सिर्फ स्टोरेज घेर रही हैं.

मोशन फोटोज को स्टिल फोटोज में बदलें

मोशन फोटोज ज्यादा स्टोरेज लेते हैं. उदाहरण के लिए, एक 600KB की फोटो मोशन में बदलने पर 3MB से ज्यादा की हो सकती है.
इन्हें हटाने के लिए Google Photos में जाएं:
Search > Motion Photos और उन फोटोज को सेलेक्ट करें जिन्हें स्टिल में बदलना है.

Swipe up > Export > Still photo चुनें और फिर ओरिजिनल मोशन फोटो को डिलीट कर दें.

गूगल ड्राइव और जीमेल से बड़े फाइल्स हटाएं

Google Drive में बड़ी फाइल्स को जल्दी ढूंढने के लिए जाएं:
drive.google.com/drive/quota और Storage used > Large to Small करके देखें कि कौन सी फाइल्स ज्यादा स्पेस ले रही हैं.
Gmail में बड़े ईमेल खोजने के लिए सर्च करें:
larger:10M
यह कमांड 10MB से बड़ी ईमेल्स दिखाएगा, जिन्हें आप जरूरत न होने पर डिलीट कर सकते हैं.

इन 5 आसान स्टेप्स को अपनाकर आप Google Photos का फ्री में ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल कर सकते हैं और Google One सब्सक्रिप्शन लेने से बच सकते हैं. अब बेवजह की फाइल्स और फोटो स्टोरेज भरने की टेंशन लेने की जरूरत नहीं!

Google Maps में अपने घर का लोकेशन कैसे सेट करें? आसान स्टेप्स में यहां समझें

WhatsApp Tips: व्हाॅट्सऐप चैट डिलीट हो गई? इन ट्रिक्स से कर लें रीस्टोर

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola