आपकी आदतें समझकर जवाब देगा Gemini, Google ने भारत में रोलआउट किया नया फीचर

जेमिनी पर्सनल इंटेलिजेंस / फोटो- गूगल ब्लॉग
Google ने Gemini में Personal Intelligence फीचर भारत में लॉन्च कर दिया है, जो यूजर्स के Gmail, Photos, YouTube और Search से डेटा लेकर और यूजर की एक्टिविटी को समझकर एक ही जगह बेहतर रिजल्ट देता है.
Google ने भारत में अपने AI असिस्टेंट Gemini के लिए एक नया और बेहद खास फीचर Personal Intelligence रोलआउट करना शुरू कर दिया है. यह फीचर यूजर्स को पहले से ज्यादा स्मार्ट और पर्सनलाइज्ड एक्सपीरियंस देने के लिए बनाया गया है. यानी कि अब Gemini सिर्फ नॉर्मल जवाब नहीं देगा, बल्कि आपकी Gmail, Google Drive, Photos, YouTube और Search जैसे ऐप्स के डेटा को समझकर आपके सवालों के अनुसार सटीक जवाब देगा और आपकी जरूरत और आदतों को समझकर काम करेगा.
प्रीमियम प्लान यूजर्स के लिए उपलब्ध
Google ने इस फीचर को सबसे पहले जनवरी 2026 में अमेरिका में लॉन्च किया था. अब 14 अप्रैल 2026 से इसे भारत में भी चुनिंदा यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है. यह फीचर फिलहाल प्रीमियम प्लान यूजर्स के लिए उपलब्ध है और आने वाले हफ्तों में इसे ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जाएगा.
कैसे काम करेगा Personal Intelligence?
Gemini का यह नया फीचर अलग-अलग ऐप्स से आपकी जानकारी को जोड़कर एक ही जगह पर बेहतर जवाब देता है. जैसे ही आप इसे ऑन करते हैं, यह Gmail, Photos, YouTube और Search से डेटा लेकर आपके सवालों को समझता है और उसी के हिसाब से जवाब देता है.
जैसे कि- अगर आप ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो Gemini Gmail से आपकी बुकिंग डिटेल्स, Photos से सेव की गई इमेज और YouTube से ट्रैवल सजेशंस इन सभी को मिलाकर आपको एक ही जगह पर पूरी जानकारी दे सकता है.
क्या है फीचर की खासियत?
- आपके डेटा के आधार पर पर्सनलाइज्ड जवाब देगा.
- अलग-अलग ऐप्स को जोड़कर एक जगह जानकारी.
- ज्यादा सटीक और कॉन्टेक्स्ट बेस्ड रिस्पॉन्स.
- समय और मेहनत दोनों की बचत.
ऐसे करें फीचर ऑन
आप आसानी से इस फीचर को अपने Gemini ऐप में ऑन कर सकते हैं:
- सबसे पहले Gemini ऐप ओपन करें.
- Settings सेक्शन में जाएं.
- Personal Intelligence ऑप्शन खोजें.
- जिन ऐप्स को जोड़ना चाहते हैं (Gmail, Photos, YouTube), उन्हें सिलेक्ट करें और कन्फर्म करें.
- फीचर ऑन करें.
- इसके बाद Gemini आपके जुड़े हुए ऐप्स के डेटा का इस्तेमाल कर जवाब देना शुरू कर देगा.
क्यों है ये फीचर खास?
Personal Intelligence फीचर दिखाता है, कि AI अब सिर्फ सवालों के जवाब देने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यूजर की लाइफ को आसान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है.
Google का यह कदम AI को और ज्यादा स्मार्ट, उपयोगी और पर्सनल बनाने की ओर एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है.
यह भी पढ़ें: टेक्स्ट से ट्रैक तक, जानें Gemini Lyria 3 से AI म्यूजिक बनाने के आसान स्टेप्स और प्रॉम्प्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.
टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.
शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.
अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.
शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










