Flipkart Republic Day Sale में MacBook की कीमतों में जबरदस्त गिरावट, लास्ट डे पर मिल रहा बढ़िया मौका
Published by : Ankit Anand Updated At : 22 Jan 2026 3:47 PM
फ्लिपकार्ट रिपब्लिक डे सेल में मैकबुक हुआ सस्ता
17 जनवरी को शुरू हुआ Flipkart Republic Day Sale आज खत्म हो रहा है. सेल के आखिरी दिन MacBook की कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है. अगर आप MacBook लेने को प्लानिंग कर रहे थे, तो आज का दिन आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट हो सकता है.
Flipkart की Republic Day Sale आज खत्म हो रही है. आखरी घंटों में MacBook पर अच्छे-खासे ऑफर्स देखने को मिल रहे हैं. Apple के लैपटॉप आमतौर पर अपनी कीमत बनाए रखते हैं, इसलिए ऐसे डिस्काउंट ज्यादा दिनों तक नहीं टिकते. अगर आप भी काफी समय से अपने काम, पढ़ाई या लंबे समय के लिए MacBook लेने का सोच रहे थे, तो ये मौका आपके लिए बिल्कुल सही हो सकता है. आइए देखते हैं किन-किन मॉडल्स पर डिस्काउंट मिल रही है.
Apple MacBook Air M3
अगर आप ऐसा लैपटॉप ढूंढ रहे हैं जो हल्का भी हो और काम में दमदार भी, तो आपके लिए Apple MacBook Air M3 एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है. इसमें लेटेस्ट M3 चिप और 16GB यूनिफाइड मेमोरी मिलती है, जिससे मल्टीटास्किंग, वीडियो स्ट्रीमिंग या क्रिएटिव काम आराम से हो जाते हैं.
इसका 13.6 इंच का लिक्विड रेटिना डिस्प्ले 500 निट्स ब्राइटनेस के साथ काफी शार्प और क्लियर विजुअल देता है. वहीं बैटरी की बात करें तो कंपनी के मुताबिक एक बार चार्ज करने पर करीब 18 घंटे तक आराम से चल जाती है. Flipkart पर यह लैपटॉप फिलहाल आपको ₹87,990 मिल मिल रहा है.

Apple MacBook Air M2
MacBook Air M2 में 16GB यूनिफाइड मेमोरी और 256GB SSD दी गई है. इसका 13.6-इंच का लिक्विड रेटिना डिस्प्ले 500 निट्स की ब्राइटनेस के साथ कलर्स को काफी शार्प और ब्राइट दिखाता है. वहीं बैटरी की बात करें तो कंपनी के मुताबिक एक बार चार्ज करने पर करीब 18 घंटे तक आराम से चल जाती है. ऊपर से, Flipkart सेल में MacBook की कीमत कम हुई है. आप इसे फिलहाल ₹66,149 में खरीद सकते हैं.

Apple MacBook Air M4
MacBook Air M4 स्टाइल और परफॉर्मेंस का बढ़िया कॉम्बिनेशन है. इसका डिजाइन पतला और काफी हल्का है. इसमें मिलने वाला M4 चिप, 16GB यूनिफाइड मेमोरी और 256GB SSD की वजह से मल्टीटास्किंग हो या हैवी ऐप्स, सब कुछ बिना अटके आराम से चलता है.
इसका 13.6-इंच का Liquid Retina डिस्प्ले काफी ब्राइट और कलरफुल है. इसमें 500 निट्स तक की ब्राइटनेस आपको मिलती है. वहीं बैटरी भी कमाल की है, जो एक बार चार्ज करने पर करीब 18 घंटे तक चल सकती है. Flipkart पर फिलहाल आप इसे ₹90,990 में खरीद सकते हैं.

यह भी पढ़ें: 5000 रुपये से कम में घर ले आएं ऑल-इन-वन प्रिंटर, फटाफट मिलेंगे प्रो क्वालिटी प्रिंट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










