Flipkart-Amazon पर शुरू होनेवाली है Sale, iPhone सहित कई प्रॉडक्ट्स पर डिस्काउंट, शॉपिंग पर कैशबैक

Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

Amazon Great Indian Festival Sale Flipkart Big Billion Days Sale 2024 Starts

Amazon Great Indian Festival Sale Flipkart Big Billion Days Sale 2024 Date : फेस्टिव सीजन दस्तक देनेवाला है. इस मौके पर ई-कॉमर्स साइट्स साल की सबसे बड़ी सेल के लिए तैयार हैं. आप भी अगर कोई नया सामान खरीदना चाहते हैं, चाहे वह इलेक्ट्रॉनिक आइटम हो या होम प्रोडक्ट, तो थोड़ा ठहर जाइए. Flipkart और Amazon की सबसे बड़ी सेल शुरू होने वाली है. इसमें हर साल की तरह प्रॉडक्ट्स पर बंपर डिस्काउंट मिलेंगे.

विज्ञापन

Flipkart – Amazon Festive Sale: त्योहारों का मौसम आनेवाला है. और इसी के साथ आनेवाला है फेस्टिव सेल का भी सीजन. देश की दो सबसे बड़ी ई-कॉमर्स वेबसाइट्स फ्लिपकार्ट और अमेजन हर साल की तरह साल का सबसे बड़ा सेल लाने को तैयार हैं. फ्लिपकार्ट जहां अपने Flipkart Big Billion Days 2024 का टीजर लाइव कर चुकी है. वहीं, अमेजन ने भी Amazon Great Indian Festival सेल की घोषणा कर दी है. हालांकि इनकी तारीखों के बारे में जानकारी सामने नहीं आयी है. लेकिन इतना तो पक्का है कि इन सेल इवेंट्स में प्रॉडक्ट्स पर साल की सबसे बड़ी डील्स और छप्परफाड़ ऑफर्स मिलेंगी.

Flipkart और Amazon सेल में ऑफर्स की बरसात

Flipkart और Amazon सेल में पिछली सीरीज के आईफोन्स, स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स और दूसरे होम प्रोडक्ट्स पर बैंक डिस्काउंट के साथ-साथ एक्सचेंज ऑफर भी दिया जाएगा. इसके अलावा, प्रॉडक्ट्स पर नो कॉस्ट EMI और स्टैंडर्ड EMI ऑफर भी उपलब्ध होगा. हालांकि, इसकी तारीखों के बारे में तो अभी तक आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन लीक्स की मानें तो यह सेल इस महीने की आखिर में शुरू हो सकती है. वहीं, अमेजन ने भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल की घोषणा कर दी है. ये दोनों सेल इस साल की सबसे बड़ी सेल बतायी जा रही हैं, जिनमें इलेक्ट्रॉनिक प्रॉडक्ट्स से लेकर होम प्रोडक्ट्स तक कई सेगमेंट पर डिस्काउंट ऑफर होगा.

Flipkart Big Billion Days 2024 की सेल में क्या होगा खास?

Flipkart Big Billion Days सेल के दौरान, आप अपना पसंदीदा गैजेट अच्छी कीमत पर खरीद पाएंगे. कोई फ्लैगशिप फोन खरीदने का अगर आप प्लान बना रहे हैं, तो आपको सेल बस शुरू होने का इंतजार करना है. टीजर के अनुसार, Flipkart की HDFC बैंक के साथ पार्टनरशिप रहेगी, जिसके कार्ड के जरिये आप आकर्षक डील्स पा सकते हैं. इसके साथ ही, कई एक्सचेंज ऑफर्स, नो कॉस्ट EMI और फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से डील्स भी ऑफर की जाएंगी.

Amazon Great Indian Festival Sale 2024 को लेकर क्या खबर है?

Amazon ने भी अपनी साल की सबसे बड़ी सेल – ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल को लेकर अपडेट दिया है. इसकी डीटेल्स तो अभी नहीं आयी हैं, लेकिन ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म ने जो बैनर जारी किया है, उसके मुताबिक इस सेल में स्मार्टफोन्स, कंप्यूटर एक्सेसरीज, इलेक्ट्रॉनिक्स, बिग अप्लायंसेज और किचन अप्लायंसेज के साथ कई प्रॉडक्ट्स को आकर्षक कीमत में उपलब्ध कराया जाएगा. इसके साथ ही, अधिकांश प्रॉडक्ट्स पर ईएमआई ऑफर, एक्सचेंज ऑफर और बैंक ऑफर्स मिलने की उम्मीद है.

JIO लाया सस्ता फीचर फोन, टकाटक चलेगा YouTube और चुटकियों में होगी UPI पेमेंट

3299 में खरीदें Vivo 5G Phone, 128GB स्टोरेज और 50MP Sony AI कैमरा से है लैस

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola