Flipkart से 6 साल पहले ऑर्डर की चप्पल, डिलीवरी के लिए अब आया कस्टमर केयर का कॉल

Flipkart 6 Year Pending Order Viral News
Flipkart 6 Year Pending Order : मुंबई के एक शख्स को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट के कस्टमर केयर से उस ऑर्डर के लिए एक कॉल आया, जिसे उसने 6 साल पहले प्लेस किया था. शख्स ने सोशल मीडिया प्लैटफाॅर्म एक्स पर इसके बारे में बताया और देखते ही देखते इस पोस्ट ने सोशल मीडिया में समां बांध दिया.
Flipkart 6 Year Pending Order : मामला हैरान करनेवाला है. भारत में जहां ई-कॉमर्स कंपनियां अपने यूजर्स तक उनका ऑर्डर किया हुआ सामान जल्द से जल्द डिलीवरी करने का वादा करती हैं, वहीं एक बड़ी ई-कॉमर्स का छह साल का पेंडिंग ऑर्डर सोशल मीडिया में बवाल काट रहा है. दरअसल, मुंबई के एक शख्स ने सोशल मीडिया प्लैटफाॅर्म एक्स पर एक पोस्ट कर एक ऐसे ऑर्डर के बारे में बताया है, जो बीते 6 साल से डिलीवर नहीं हो पाया है. यह पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.
कस्टमर ने मंगायी थी हवाई चप्पल
मुंबई में रहनेवाले एहसान खरबाई नाम के इस शख्स को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट के कस्टमर केयर से उस ऑर्डर के लिए एक कॉल आया, जो उसने 6 साल पहले प्लेस किया था. एहसान ने सोशल मीडिया प्लैटफाॅर्म एक्स पर एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए यह बात कही. इस स्क्रीनशॉट में 16 मई 2018 का एक ऑर्डर देखा जा सकता है, जिसमें कस्टमर ने हवाई चप्पल मंगायी थी. उसके अगले दिन 19 मई 2018 को ऑर्डर शिप हो जाता है और उसका स्टेटस ‘ऑउट फॉर डिलीवरी’ यानी ऑर्डर डिलीवरी के लिए निकला दिखाई दे रहा है. वहीं, स्क्रीनशॉट में भी ऑर्डर डिलीवरी की एक्सपेक्टेड डेट 20 मई 2018 दिखाई दे रही है.

ऐप में हमेशा ऑर्डर आज आने का मैसेज आता है
एचटी की रिपोर्ट के अनुसार, एहसान ने बताया कि 6 साल पहले मंगायी चप्पल आज तक आयी नहीं, लेकिन ऐप में हमेशा ऑर्डर ‘अराइविंग टुडे’ यानी आज आने का मैसेज आता था. आज तक ‘अराइविंग टुडे’ का मैसेज आता है. एहसान ने कहा कि जब उन्होंने 6 साल पुराने ऑर्डर के लिए कॉल किया तो मुझे आश्चर्य हुआ. एहसान की मानें, तो उनका यह ऑर्डर कैश ऑन डिलीवरी यानी डिलिवरी के बाद पेमेंट का था, तो उन्होंने इस ऑर्डर पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया.
कस्टमर केयर से कैसे आया कॉल?
एहसान खरबाई ने बताया है कि हाल ही में उन्होंने यह देखने के लिए इस ऑर्डर पर क्लिक किया कि क्या दिखाई देता है? और अगले दिन उन्हें फ्लिपकार्ट से एक कॉल आया जिसमें पूछा गया कि उन्हें उस ऑर्डर के साथ क्या दिक्कत आ रही है. जब एहसान ने अपनी समस्या बतायी, तो कस्टमर सर्विस रिप्रेजेंटेटिव ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें लॉजिस्टिक्स टीम से कोई कॉल आया था. और यह कहते हुए कॉल पूरी हुई कि हमें इसके लिए खेद है. अब यह पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










