FREE में 2 महीने चलेगा YouTube Premium, ऐसे करें एक्टिवेट
Published by : Shivani Shah Updated At : 25 Mar 2026 6:10 PM
यूट्यूब दे रहा 2 महीने के लिए फ्री प्रीमियम सब्सक्रिप्शन
अगर आप भी YouTube पर वीडियो देखना पसंद करते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. यूट्यूब अपने चुनिंदा यूजर्स को फ्री में Premium सब्सक्रिप्शन दे रहा है. जानिए यहां किन्हें मिल रहा ऑफर का फायदा और कैसे कर सकते हैं एक्टिवेट.
अगर आप भी YouTube पर बार-बार आने वाले Ads से परेशान हैं, लेकिन Premium पर पैसे खर्च नहीं करना चाहते, तो आपके पास अच्छा मौका है. Google का वीडियो प्लेटफॉर्म YouTube कुछ यूजर्स को खास ऑफर दे रहा है, जिससे यूजर्स सिर्फ बिना किसी खर्च के पूरे 2 महीने तक YouTube Premium का एक्सपीरियंस ले सकते हैं.
कैसे उठायें ऑफर का फायदा
इस ऑफर को एक्टिवेट करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें-
- YouTube ऐप ओपन करें.
- नीचे दिए गए You टैब में जाएं
- यहां Settings में जाकर YouTube Premium ऑप्शन (किसी-किसी में Purchases and Membership) पर क्लिक करें.
- इसके बाद आपको फ्री ट्रायल का ऑप्शन आएगा.
- इस पर क्लिक करते ही आपको पेमेंट डिटेल्स सेट करने का ऑप्शन मिलेगा.
- पेमेंट प्रोसेस कंप्लीट करते ही आपका यूट्यूब अकाउंट प्रीमियम में सेट हो जाएगा.

इन बातों का रखें ध्यान
इस ऑफर को एक्टिवेट करते वक्त पेमेंट वेरीफिकेशन के नाम पर 2 रुपये चार्ज लिया जा रहा है. हालांकि, कंपनी ने यह रकम 10 दिन के अंदर लौटाने की बात कही है. ऐसे में पेमेंट करते वक्त सावधानी बरतनी जरूरी है.
इसके अलावा, 2 महीने के बाद ट्रायल खत्म होते ही आपको मेंबरशिप के लिए पूरे पैसे देने पड़ेंगे. इसके लिए आपको यूट्यूब की तरफ से पहले ही नोटिफिकेशन भेज दिया जाएगा. ऐसे में अगर आप मेंबरशिप कंटिन्यू नहीं रखना चाहते, तो 2 महीने पूरे होने से पहले कभी भी सब्सक्रिप्शन कैंसल कर सकते हैं.

किसे मिल रहा है यह ऑफर?
यह ऑफर सभी यूजर्स के लिए नहीं है. आमतौर पर जिन लोगों ने पहले कभी YouTube Premium नहीं लिया है, उन्हें यह 2 महीने का फ्री ट्रायल ज्यादा मिल रहा है. वहीं, जिनके पास पहले से सब्सक्रिप्शन रहा है, उन्हें इस ऑफर का फायदा नहीं मिल रहा है.
साथ ही, डिवाइस के हिसाब से भी फर्क देखा गया है. कुछ iPhone यूजर्स को सिर्फ 1 महीने का ट्रायल मिल रहा है, जबकि नए Android यूजर्स को पूरे 2 महीने का ऑफर मिल रहा है.
क्या मिलेंगे फायदे?
YouTube Premium के फायदे:
- बिना किसी ऐड के वीडियो देखना
- YouTube Music Premium का एक्सेस
- बैकग्राउंड प्ले (फोन लॉक होने पर भी वीडियो/म्यूजिक चलता रहेगा)
- वीडियो और प्लेलिस्ट को ऑफलाइन डाउनलोड करना
- बेहतर 1080p वीडियो क्वालिटी और स्मार्ट डाउनलोड फीचर
यह भी पढ़ें: AI म्यूजिक फीचर्स और नए इमोजी के साथ रोलआउट हुआ Apple iOS 26.4
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










