18 अरब डॉलर के शेयर अमेरिकी बच्चों में क्यों बांट रहे एलन मस्क?
Elon Musk अमेरिका के बच्चों को देंगे SpaceX में शेयर. सांकेतिक इमेज. फोटो- एआई)
एलन मस्क अमेरिका के करीब 7.2 करोड़ बच्चों को SpaceX के 2 शेयर देने जा रहे हैं. इसके अलावा हर साल 1 अतिरिक्त शेयर देने का भी ऐलान किया है. जानें आखिर मस्क बच्चों में करीब 18.4 अरब डॉलर के शेयर क्यों बांट रहे हैं और क्या है पूरा प्लान.
Elon Musk आय दिन किसी न किसी बात को लेकर चर्चा में बने रहते हैं. कभी अपने विवादित सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से तो कभी अपने नए नए इनोवेशन को लेकर. लेकिन इस बार मस्क एक ऐसे ऐलान को लेकर चर्चा में हैं, जिसका फायदा अमेरिका के लाखों बच्चों को मिलने वाला है. मस्क ने अमेरिका के 18 साल से कम उम्र के हर बच्चे को SpaceX के 2 शेयर देने का ऐलान किया है. इतना ही नहीं, उन्होंने हर साल एक अतिरिक्त शेयर देने की भी बात कही है. इस पूरे तोहफे की कीमत करीब 18.4 अरब डॉलर यानी लगभग 1.65 लाख करोड़ रुपये आंकी जा रही है.ft-spacex-shares-american-children
लेकिन सवाल है कि आखिर एलन मस्क इतनी बड़ी रकम के शेयर बच्चों में क्यों बांट रहे हैं? इसके पीछे सिर्फ बच्चों को आर्थिक फायदा पहुंचाना ही नहीं, बल्कि उन्हें भविष्य की एक बड़ी कंपनी में हिस्सेदार बनाना और लंबे समय तक निवेश से जुड़े रहने का मौका देना भी है.
यहां पर एलन मस्क की पोस्ट देखें:
">Every child in America will receive two SpaceX shares, one from the company and one from me personally
— Elon Musk (@elonmusk) November 26, 2026
बच्चों को 2 शेयर देने का क्या है पूरा प्लान?
एलन मस्क के ऐलान के मुताबिक, हर अमेरिकी बच्चे को SpaceX के 2 शेयर दिए जाएंगे. इनमें से एक शेयर SpaceX कंपनी की तरफ से और दूसरा एलन मस्क अपनी तरफ से देंगे. यानी कंपनी और मस्क दोनों मिलकर बच्चों को SpaceX में हिस्सेदारी देने की योजना बना रहे हैं.
SpaceX की तरफ से दिया जाने वाला शेयर नया जारी किया जाएगा, जबकि दूसरा शेयर मस्क की अपनी हिस्सेदारी से दिया जाएगा. कंपनी का शेयर दिसंबर 2026 में ट्रांसफर किए जाने की बात कही गई है. वहीं, मस्क का निजी शेयर जून 2027 में उनके शेयरों से जुड़ी लॉक-अप अवधि खत्म होने के बाद ट्रांसफर किया जाएगा.
यहां पर एलन मस्क की पोस्ट देखें:
">The share from SpaceX will be transferred next month. The share directly from me will be transferred when my lockup expires in June next year.
— Elon Musk (@elonmusk) November 26, 2026
हर साल बच्चों के खाते में जुड़ेंगे नए शेयर
मस्क ने सिर्फ 2 शेयर देने का ही ऐलान नहीं किया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने हर साल अमेरिकी बच्चों को एक अतिरिक्त SpaceX शेयर देने की बात भी कही है. इससे बच्चों को कंपनी में लंबे समय तक हिस्सेदारी रखने का मौका मिल सकता है.
मस्क का मानना है कि बच्चों की भविष्य में हिस्सेदारी होना जरूरी है. उन्होंने अपने इस फैसले के पीछे बच्चों को भविष्य से जोड़ने की बात कही है. हालांकि, हर साल शेयर देने की योजना का पूरा तरीका और इसके नियम अभी साफ नहीं हुए हैं.
ये भी पढ़ें: कोविड वैक्सीन के साइड इफेक्ट पर बयान से छिड़ी बहस, मार्क जकरबर्ग की बात से सहमत हुए एलन मस्क, पोस्ट किया शेयर
करीब 18.4 अरब डॉलर होगी शेयरों की कीमत?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस पूरे ऐलान की कीमत करीब 18.35 अरब डॉलर आंकी जा रही है. यह रकम करीब 1.6 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा होती है. यह आंकड़ा अमेरिका के लगभग 7.2 करोड़ बच्चों और SpaceX के एक शेयर की 127.44 डॉलर की कीमत के आधार पर निकाला गया है. यानी यह शेयरों की अनुमानित वैल्यू है, बच्चों को नकद मिलने वाली रकम नहीं. शेयर की कीमत आगे बदल भी सकती है.
ये भी पढ़ें: कोविड वैक्सीन के साइड इफेक्ट पर बयान से छिड़ी बहस, मार्क जकरबर्ग की बात से सहमत हुए एलन मस्क, पोस्ट किया शेयर
क्या है Trump Account, जिसके जरिए मिलेंगे शेयर?
इस ऐलान में Trump Account की भी अहम भूमिका है. यह अमेरिका में बच्चों के लिए बनाया गया एक निवेश अकाउंट है. इसका मकसद बच्चों के नाम पर छोटी उम्र से ही पैसा निवेश करना, ताकि आगे चलकर उनके लिए बचत और संपत्ति तैयार हो सके.
इस अकाउंट में निवेश किया गया पैसा शेयर बाजार में लगाया जाता है और समय के साथ निवेश की वैल्यू बढ़ने की संभावना रहती है. SpaceX ने फिलहाल अपने शेयर सक्रिय Trump Accounts में देने की घोषणा की है. हालांकि, मस्क की तरफ से व्यक्तिगत शेयर देने का दायरा और उसे ट्रांसफर करने की पूरी प्रक्रिया अभी स्पष्ट नहीं है.
SpaceX की प्रेसिडेंट भी देंगी 20 लाख से ज्यादा शेयर
इस पहल में सिर्फ एलन मस्क ही नहीं, SpaceX की प्रेसिडेंट और COO ग्विन शॉटवेल (Gwynne Shotwell) भी शामिल हैं. उन्होंने अलग से 20 लाख से ज्यादा SpaceX शेयर बच्चों के लिए देने का ऐलान किया है. हालांकि, इन शेयरों का वितरण किस तरह होगा और किन बच्चों को इसका फायदा मिलेगा, इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है.
आखिर बच्चों में इतने शेयर क्यों बांट रहे हैं एलन मस्क?
SpaceX का कहना है कि वह आने वाली पीढ़ी को भी उस कंपनी का हिस्सेदार बनाना चाहती है, जो भविष्य में अंतरिक्ष से जुड़ी तकनीक और इंसानों को दूसरे ग्रहों तक पहुंचाने की दिशा में काम कर रही है. कंपनी के मुताबिक, इससे बच्चों को लंबे समय तक कंपनी की ग्रोथ का फायदा मिल सकता है.
इस ऐलान को बच्चों के लिए निवेश और भविष्य में कंपनी की हिस्सेदारी देने की पहल के तौर पर देखा जा रहा है. हालांकि, शेयर देने के नियम, सभी बच्चों की पात्रता और सालाना शेयर वितरण की पूरी प्रक्रिया अभी सामने आना बाकी है.
ये भी पढ़ें: SpaceX: अमेरिका के लाखों बच्चों को फ्री में मिलेंगे SpaceX के दो शेयर, एलन मस्क ने किया ऐलान
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए