ePaper

'बदो-बदी' सिंगर का नया देशभक्ति गाना सोशल मीडिया पर वायरल, यूजर्स ने बताया- परमाणु हमले से भी बुरा!

Updated at : 17 May 2025 4:19 PM (IST)
विज्ञापन
Chahat Fateh Ali Khan New Song 2025

Chahat Fateh Ali Khan New Song 2025 / social media

Chahat Fateh Ali Khan New Song: पाकिस्तानी सिंगर चहत फतेह अली खान का नया देशभक्ति गाना इंटरनेट पर वायरल हो गया है. गाने की अजीब धुन और प्रस्तुति ने सोशल मीडिया पर मीम की बाढ़ ला दी है. यूजर्स ने इसे परमाणु हमले से भी बड़ा ऑडियो अटैक बताया है.

विज्ञापन

Chahat Fateh Ali Khan New Song 2025: पाकिस्तान के सिंगर और सोशल मीडिया सेंसेशन चाहत फतेह अली खान एक बार फिर इंटरनेट पर तहलका मचा रहे हैं. इस बार वजह है उनका लेटेस्ट देशभक्ति गाना, जिसे सुनने के बाद लोग हंसी नहीं रोक पा रहे हैं.

गाने का वीडियो जैसे ही ऑनलाइन आया, ट्विटर (अब X), इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर मीम्स की बाढ़ आ गई. कई यूजर्स ने इसे “पाकिस्तान पर परमाणु हमले से भी बुरा” बता दिया, तो कुछ बोले- “इस गाने ने कानों पर अत्याचार कर दिया.”

Chahat Fateh Ali Khan New Song: क्या है इस वायरल गाने में?

गाने में चहत फतेह अली खान पाकिस्तान के झंडे के साथ गाते नजर आ रहे हैं. लो-क्वाॅलिटी प्रोडक्शन, बेसुरे सुर और ‘अजीबो-गरीब’ बीट्स ने इसे एक तरह से मीम मटीरियल बना दिया है. यही वजह है कि पाकिस्तान और भारत दोनों जगह इस गाने पर मीम्स की झड़ी लग गई है.

Chahat Fateh Ali Khan New Song: सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं

एक यूजर ने लिखा:“इसे सुनने के बाद कान का इलाज कराना पड़ेगा!”

दूसरे ने कहा:“सरहद पार से आई यह ‘संगीतीयमिसाइल’ परमाणु से कम नहीं!”

भारतीय यूजर्स भी बोले:“अब समझ आया क्यों सरहदें सील हैं!”

Chahat Fateh Ali Khan Song ‘बदोबदी’ अब इस दुनिया में नहीं रहा

Chahat Fateh Ali Khan New Song: कौन हैं चाहत फतेह अली खान?

चाहत फतेह अली खान पाकिस्तान के एक सेल्फ-प्रोक्लेम्ड सिंगर हैं, जो पहले भी अपने अजीबो-गरीब गानों और वीडियोज के कारण वायरल होते रहे हैं. इससे पहले उनका गाना “BadoBadi” भी इंटरनेट पर मीमसेंसेशन बन गया था.

Chahat Fateh Ali Khan New Song: क्यों हो रहा है इतना वायरल?

कॉमेडी वैल्यू: गाने की प्रस्तुति और सुर-ताल लोगों को हंसी पर मजबूर कर देते हैं.

मीम कल्चर का फ्यूल: कंटेंट क्रिएटर्स के लिए ये वीडियो मीम बनाने का सोना साबित हो रहा है.

इंटरनेट ट्रोलिंग: हर वायरल गाने के पीछे होता है एक भारी भरकम मीम ट्रैफिक, और इस बार भी यही हो रहा है.

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola