BSNL यूजर्स की मौज, अब 5 रुपये से भी कम के डेली खर्च पर मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा, साथ में 90 GB डेटा भी
Published by : Shivani Shah Updated At : 04 May 2025 5:52 PM
BSNL Recharge Plans
BSNL New Cheapest Plan: सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL अपने सस्ते रिचार्ज प्लांस के लिए मशहूर है. ऐसे में एक बार फिर अपने करोड़ों यूजर्स के लिए BSNL ने एक नया सस्ता प्लान लॉन्च कर दिया है. जिसमें कई सारे बेनेफिट्स यूजर्स को मिलेंगे.
एक तरफ जहां प्राइवेट टेलिकॉम कंपनियां अपने रिचार्ज प्लांस को महंगा कर रही है, तो वहीं, दूसरी तरफ सरकारी टेलिकॉम कंपनी अपने यूजर्स के लिए सस्ते में रिचार्ज प्लान (BSNL New Cheapest Plan) लॉन्च कर रही है. ऐसे में एक बार फिर BSNL ने एक सस्ते रिचार्ज प्लान को लॉन्च कर अपने यूजर्स की मौज करा दी है. BSNL अपने यूजर्स के लिए 180 दिनों यानी की 6 महीनों के लिए एक किफायती रिचार्ज प्लान लेकर आया है. इस प्लान से वैसे यूजर्स को राहत मिलेगी जो साल भर का रिचार्ज प्लान नहीं ले पाते हैं. चलिए जानते हैं इस प्लान के बारे में.
यह भी पढ़ें: BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब 7 रुपये के डेली खर्च पर मिलेगा 1.5 GB डेटा का फायदा
BSNL का 180 दिनों वाला प्लान
BSNL ने अपने यूजर्स के लिए 180 दिनों वाला यानी 6 महीने वाला प्लान लॉन्च किया है. BSNL का यह प्लान सिर्फ 897 रुपये का है. इस प्लान में यूजर्स को 6 महीने तक किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी. साथ ही पूरे 180 दिनों के लिए 90GB डेटा भी मिलेगा. जिसमें कोई भी लिमिट नहीं होगी. रोजाना के हिसाब से आप 2GB डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर चाहे तो 10 दिनों में ही डेटा खत्म कर सकते हैं. वहीं,इसके अलावा आपको रोजाना के 100 फ्री SMS की सुविधा भी मिलेगी. रोजाना होने वाले खर्च के हिसाब से यूजर्स को इस प्लान में 5 रुपये से भी कम का डेली खर्च पड़ने वाला है.
किसके लिए है बेस्ट ऑप्शन
ऐसे BSNL यूजर्स जो हर महीने की रिचार्ज के टेंशन से छुट्टी चाहते हैं उनके लिए BSNL का ये 6 महीनों का रिचार्ज प्लान बेस्ट है. इसके अलावा वैसे यूजर्स जिन्हें सिर्फ कॉलिंग की सुविधा चाहिए या फिर अपने नंबर को एक्टिव रखना चाहते हैं उनके लिए भी BSNL का ये रिचार्ज प्लान अच्छा ऑप्शन है.
यह भी पढ़ें: सिर्फ कॉलिंग के लिए चाहिए सस्ता प्लान? तो फिर JIO, Airtel, BSNL और VI के ये प्लान्स रहेंगे बेस्ट ऑप्शन
यह भी पढ़ें: बार-बार 4G में शिफ्ट हो जा रहा है 5G नेटवर्क? ये सेटिंग कर लें ऑन, नहीं होगी दिक्कत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










