1,34,166 रुपये में BSNL ले कर आई सैटेलाइट फोन, लेकिन हर कोई नहीं खरीद सकता, जानें क्या हैं नियम

Updated:
विज्ञापन

BSNL सैटेलाइट फोन (Photo: BSNL India/X)

BSNL ने एक नया सैटेलाइट फोन लॉन्च किया है. यह फोन उन जगहों पर भी काम करता है, जहां मोबाइल नेटवर्क बिल्कुल नहीं आता. लेकिन इसे कोई भी जाकर नहीं खरीद सकता. इस फोन को खरीदने और यूज करने के लिए सरकार से पहले अनुमति लेनी पड़ती है.

विज्ञापन

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने भारत में नया सैटेलाइट फोन लॉन्च किया है. यह कोई नॉर्मल स्मार्टफोन नहीं है. यह सीधे सैटेलाइट के जरिए काम करता है, इसलिए पहाड़ों, जंगलों, समुद्र या दूसरे दूर-दराज इलाकों में भी कनेक्टिविटी बनाए रखने में मदद करता है. BSNL के इस सैटेलाइट फोन को कोई भी बाजार से खरीदकर सीधे यूज नहीं कर सकता. भारत में सैटेलाइट फोन के यूज पर सख्त नियम लागू हैं. अगर आप इसे खरीदना या यूज करना चाहते हैं, तो सबसे पहले दूरसंचार विभाग (DoT) से आधिकारिक अनुमति (Authorization) लेना जरूरी होगा. आइए अब इस फोन के बारे में डिटेल में जानते हैं.

विज्ञापन

कैसे काम करता है सैटेलाइट फोन?

सैटेलाइट फोन आम मोबाइल की तरह मोबाइल टावर से नहीं, बल्कि सीधे आसमान में मौजूद सैटेलाइट से जुड़ता है. इसलिए अगर किसी जगह पर मोबाइल नेटवर्क बिल्कुल नहीं है या इमरजेंसी के समय नेटवर्क बंद हो जाए, तब भी इस फोन से कॉल की जा सकती है.

कंपनी का कहना है कि इस फोन को Inmarsat जैसी वैश्विक सैटेलाइट नेटवर्क कंपनियों के साथ मिलकर तैयार किया गया है. इसकी मदद से दूर-दराज और नेटवर्क से कटे इलाकों में भी सैटेलाइट के जरिए कॉलिंग और कम्युनिकेशन संभव हो सकेगा.

BSNL सैटेलाइट फोन की खासियत

  • जहां मोबाइल नेटवर्क नहीं पहुंचता, वहां भी सैटेलाइट के जरिए कनेक्टिविटी मिलेगी.
  • दूर-दराज और नेटवर्क से कटे इलाकों से भी आसानी से कॉल कर सकेंगे.
  • मुसीबत या इमरजेंसी में सिर्फ एक बटन दबाकर SOS अलर्ट भेज सकेंगे.
  • बैटरी लंबे समय तक चलेगी, इसलिए बार-बार चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
  • मजबूत और टिकाऊ डिजाइन, ताकि कठिन मौसम और मुश्किल जगहों पर भी आसानी से यूज किया जा सके.

कौन खरीद सकता है ये फोन?

BSNL ने यह सैटेलाइट फोन आम लोगों के लिए नहीं बनाया है. इसे खास तौर पर उन लोगों के लिए तैयार किया गया है, जिन्हें ऐसी जगहों पर भी बात करनी होती है, जहां मोबाइल नेटवर्क बिल्कुल नहीं आता. जैसे सेना के जवान, समुद्र में काम करने वाले लोग, आपदा के समय राहत और बचाव में जुटी टीमें, खदानों में काम करने वाले कर्मचारी, दूर-दराज के इलाकों में काम करने वाले लोग, कठिन रास्तों से सफर करने वाले श्रद्धालु और एडवेंचर ट्रिप पर जाने वाले लोग. ऐसे इलाकों में जहां मोबाइल फोन काम करना बंद कर देता है, वहां यह सैटेलाइट फोन लोगों को जुड़े रहने में मदद करेगा.

कैसे खरीद सकते हैं इस फोन को?

इस डिवाइस की कीमत 1,34,166 रुपये है. हालांकि, इसे खरीदना इतना आसान नहीं है. BSNL के मुताबिक, सैटेलाइट फोन खरीदने या यूज करने से पहले दूरसंचार विभाग (DoT) से अनुमति लेना जरूरी है. बिना जरूरी मंजूरी के इस फोन को रखना या यूज करना भारतीय कानून के तहत कानूनी कार्रवाई का कारण बन सकता है.

अगर आप इस सेवा के बारे में अधिक जानकारी लेना चाहते हैं, तो अपने नजदीकी BSNL ऑफिस में कॉन्टैक्ट कर सकते हैं या 9768866652 पर कॉल करके भी जानकारी ले सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Glyph Bar डिजाइन से लेकर 6000mAh बैटरी तक, Nothing Phone (4b) में मिलेंगे ये दमदार फीचर्स


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola