खोज रहे हैं सस्ता रिचार्ज प्लान! BSNL कम दाम में दे रहा लंबी वैलिडिटी के साथ कई सारे फायदे, चेक करें डिटेल्स

BSNL Cheapest Recharge Plan: सरकारी टेलीकॉम बीएसएनएल सस्ते में अपने यूजर्स को लंबी वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लांस ऑफर कर रही है. साथ ही ��ूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा डेटा का फायदा भी दे रही है. अगर आपभी बीएसएनएल यूजर हैं तो फिर चेक करें ये सस्ते प्लांस. . .
BSNL Cheapest Recharge Plan: अगर आप बीएसएनएल यूजर हैं और सस्ते रिचार्ज प्लान की तलाश कर रहे हैं तो फिर ये आर्टिकल आपके लिए है. आज हम आपको कुछ ऐसे रिचार्ज प्लांस के बारे में बताने वाले हैं जो सस्ते में आपको कई सारे फायदे देंगे. जैसा कि आप जानते ही हैं कि सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अपने यूजर्स को प्राइवेट टेलीकॉम के मुकाबले ज्यादा सस्ते में रिचार्ज प्लांस ऑफर करता है. मंथली से लेकर बीएसएनएल के एनुअल प्लांस काफी किफायती होते है न. ऐसे में अगर आप दो नंबरों का इस्तेमाल करते हैं तो फिर बीएसएनएल के ये सस्ते प्लान आपके नंबर को एक्टिव रखने के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है.
यह भी पढ़ें: साल भर रिचार्ज की टेंशन से छुट्टी, 100 रुपये महीने के खर्च पर 365 दिनों तक एक्टिव रहेगा नंबर
BSNL का 397 रुपये वाला रिचार्ज प्लान
BSNL के 397 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में यूजर्स को 150 दिन यानी की पूरे 5 महीने तक की लंबी वैलिडिटी मिलेगी. हालांकि, इस प्लान में यूजर्स को सिर्फ शुरुआती 30 दिनों के लिए ही अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना के 100 फ्री SMS की सुविधा मिलेगी. इन 30 दिनों में आप किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल और रोजाना 2GB का फायदा उठा सकते हैं. वहीं, 30 दिनों के बाद आप इस सुविधा का लाभ नहीं ले पाएंगे. लेकिन आपका नंबर 5 महीने के लिए एक्टिव रहेगा. ऐसे में अगर आपको बस अपना नंबर चालू रखना है तो फिर BSNL का ये 397 रुपये वाला प्लान सबसे बेस्ट है.
BSNL का 628 रुपये वाला रिचार्ज प्लान
वहीं, अगर आप को अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का फायदा भी चाहिए तो फिर BSNL का 628 रुपये वाला रिचार्ज प्लान आपके लिए सही रहेगा. BSNL के 628 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में यूजर्स को 84 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. इस प्लान में यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलेगा. साथ ही इस प्लान में यूजर्स को हर दिन 3GB डेटा यानी की पूरे 84 दिनों के लिए 252GB डेटा का फायदा भी मिलेगा. इसके अलावा यूजर्स हर दिन फ्री 100 SMS का फायदा भी उठा सकेंगे.
यह भी पढ़ें: BSNL ने यूजर्स को दे दिया तगड़ा झटका, 30 दिन घटा दी दो सालाना प्लांस की वैलिडिटी
यह भी पढ़ें: BSNL के सस्ते प्लान का कमाल, मात्र 107 रुपये में 35 दिनों की लंबी वैलिडिटी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










