boAt ने लॉन्च की भारत की पहली Type-C चार्जिंग वाली स्मार्टवॉच, कीमत 1,599 रुपये से शुरू

Published by : Ankit Anand Updated At : 29 May 2026 6:19 PM

विज्ञापन

boAt की Type-C चार्जिंग वाली स्मार्टवॉच (Photo: ANI)

boAt की नई Storm Call 4 और Ultima Vogue 2 स्मार्टवॉच लॉन्च हो चुकी है. इन स्मार्टवॉच की सबसे बात खास ये है कि Type-C चार्जिंग के साथ आती है. यानी अब स्मार्टवॉच चार्ज करने के लिए आपको अलग से मैग्नेटिक चार्जर संभालने की जरूरत नहीं पड़ेगी. आइए इनके फीचर्स और प्राइस जानते हैं.

विज्ञापन

boAt New Smartwatch: अगर आप भी कभी सुबह-सुबह जल्दी में ड्रॉअर खोलकर अपनी स्मार्टवॉच का छोटा-सा अलग चार्जर ढूंढते रहे हैं, तो boAt आपके लिए बड़ी राहत लेकर आया है. गुरुग्राम की इस पॉपुलर ऑडियो और वियरेबल कंपनी ने भारत की पहली ऐसी स्मार्टवॉच लॉन्च की हैं, जिनमें सीधे USB Type-C चार्जिंग मिलती है. नई boAt Storm Call 4 और Ultima Vogue 2 को चार्ज करने के लिए अब किसी अलग मैग्नेटिक पिन या खास डॉक की जरूरत नहीं पड़ेगी. वही Type-C केबल चलेगी, जिससे आप अपना फोन, लैपटॉप या पावर बैंक चार्ज करते हैं. आइए इन दोनों स्मार्टवॉच के बारे में थोड़ा डिटेल में जानते हैं.

boAt Storm Call 4: फीचर्स और कीमत

  • इस स्मार्टवॉच में 1.96-इंच HD डिस्प्ले मिलता है, जिसकी ब्राइटनेस 500 निट्स तक जाती है.
  • इसमें फंक्शनल क्राउन दिया गया है, जो नेविगेशन को आसान और प्रीमियम फील देता है.
  • कंपनी का दावा है कि यह वॉच एक बार चार्ज करने पर 12 दिन तक चल सकती है.
  • इसमें Bluetooth Calling का सपोर्ट मिलता है, जिससे कॉल सीधे घड़ी से की जा सकती है.
  • हेल्थ फीचर्स की बात करें तो इसमें Heart Rate, SpO2, Sleep और Stress Monitoring जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
  • इसके अलावा Emergency SOS और Female Wellness Tracking जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं.
  • IP68 रेटिंग की वजह से यह वॉच पानी की छींटों, पसीने और हल्की बारिश से सेफ रहती है.
  • फिटनेस पसंद करने वालों के लिए इसमें 100 से ज्यादा Sports Modes दिए गए हैं.
  • boAt Storm Call 4 की कीमत 1,599 रुपये रखी गई है. वहीं इसकी प्री-बुकिंग 29 मई 2026 से शुरू होगी, जबकि इसकी बिक्री 12 जून से शुरू की जाएगी.

यह भी पढ़ें: Google Fitbit Air Review: बिना स्क्रीन वाला AI फिटनेस ट्रैकर कितना खास?

boAt Ultima Vogue 2: फीचर्स और कीमत

  • इस स्मार्टवॉच में 1.96-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसकी ब्राइटनेस 1,000 निट्स तक जाती है.
  • वॉच का मेटल फ्रेम इसे ज्यादा प्रीमियम और स्टाइलिश लुक देता है.
  • इसमें Bluetooth Calling का फीचर मिलता है, जिससे कॉल सीधे वॉच से की जा सकती है.
  • स्मार्टवॉच IP68 रेटिंग के साथ आती है. यानी पानी और धूल से काफी हद तक सेफ रहती है.
  • हेल्थ फीचर्स की बात करें तो इसमें Heart Rate Monitoring, SpO2 Tracking, Sleep Tracking और Stress Monitoring जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
  • महिलाओं के लिए Female Wellness Tracking और सेफ्टी के लिए Emergency SOS फीचर भी मिलता है.
  • फिटनेस लवर्स के लिए इसमें 100 से ज्यादा Sports Modes दिए गए हैं.
  • कंपनी के मुताबिक, वॉच एक बार चार्ज करने पर 10 दिन तक की बैटरी लाइफ दे सकती है.
  • boAt Ultima Vogue 2 की कीमत 2,799 रुपये रखी गई है. ये वॉच कई कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है.

यह भी पढ़ें: Realme Watch S5: ब्लूटूथ कॉलिंग, 110+ स्पोर्ट्स मोड्स और 20 दिन की बैटरी लाइफ, भारत में लॉन्च हुआ नया स्मार्टवॉच

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola