ePaper

लंबी बैटरी, दमदार परफॉर्मेंस, स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए बेस्ट हैं ये लैपटॉप्स

Updated at : 30 Jan 2026 11:31 AM (IST)
विज्ञापन
Best Laptop Options

लैपटॉप/ फोटो- HP ऑफिशियल

Best Laptop Options with Long Battery Life: आज के समय में असली स्मार्ट लैपटॉप वही है, जो फास्ट परफॉर्मेंस के साथ-साथ पूरे दिन आपका साथ निभाए और आपको हर घंटे प्लग पॉइंट के पास न भटकाए. अगर आप अच्छे परफॉर्मेंस के साथ बढ़िया बैटरी बैकअप वाला लैपटॉप ढूंढ रहे हैं, तो यहां आपके लिए तीन ऑप्शन के बारे में बताया गया है.

विज्ञापन

Best Laptop Options with Long Battery Life: अगर आप नया लैपटॉप लेने की सोच रहे हैं, तो सिर्फ फास्ट परफॉर्मेंस ही नहीं, बैटरी लाइफ पर भी ध्यान देना जरूरी है. दिनभर पढ़ाई, काम, मीटिंग्स, ब्राउजिंग और एंटरटेनमेंट के बीच बार-बार चार्जर ढूंढना किसी सिरदर्द से कम नहीं. वहीं जब लैपटॉप हर समय प्लग-इन रखना पड़े, तो उसकी पोर्टेबिलिटी का मतलब ही खत्म हो जाता है. यही वजह है कि आज एक अच्छा लैपटॉप वही माना जाता है, जो स्पीड के साथ-साथ पूरे दिन आपका साथ निभा सके. ऐसे में आज हम आपके लिए तीन Windows 11 सपोर्ट वाले बढ़िया लैपटॉप्स ऑप्शन लेकर आए हैं, जो बेहतर पावर ऑप्टिमाइजेशन, एफिशिएंट प्रोसेसर और स्मार्ट सॉफ्टवेयर के साथ आते हैं. ये उन यूजर्स के लिए बने हैं जो ऑफिस, क्लासरूम, घर या कैफे के बीच काम करते रहते हैं और बार-बार चार्जिंग ब्रेक नहीं लेना चाहते.

HP 15s | 12th Gen Core i3

अगर आपको नॉर्मल यूज के लिए लैपटॉप चाहिए, तो HP 15s लैपटॉप (12th Gen Core i3) हल्के-फुल्के कामों के लिए एक बढ़िया ऑप्शन है. नॉर्मल वेब ब्राउजिंग, ऑनलाइन पढ़ाई या ऑफिस वर्क में इसकी बैटरी लगभग 5 से 7 घंटे तक चल जाती है. इसमें लगी 41Wh बैटरी और पावर-सेविंग प्रोसेसर इसे स्टूडेंट्स और घर से काम करने वालों के लिए एक भरोसेमंद ऑप्शन बनाते हैं.

इसमें 15.6-इंच की फुल HD एंटी-ग्लेयर स्क्रीन दी गई है, जो आंखों को आराम देती है. 6-कोर Intel Core i3-1215U प्रोसेसर, 8GB रैम और 512GB SSD की मदद से डॉक्यूमेंट्स बनाना, इंटरनेट चलाना और वीडियो देखना बिल्कुल स्मूद रहता है.

इसके डुअल स्पीकर्स, माइक्रो-एज डिस्प्ले और न्यूमेरिक कीपैड वाला फुल-साइज़ कीबोर्ड इसे एक्सेल, अकाउंट्स और डेली यूज के लिए परफेक्ट बनाते हैं. साथ ही Wi-Fi 5 और USB-C पोर्ट बेसिक कनेक्टिविटी की जरूरतें आसानी से पूरी कर देते हैं. कीमत कि बात करें, तो ये लैपटॉप अमेजन पर 35,990 रुपये में लिस्टेड है.

Hp 15s लैपटॉप प्राइस

Acer Aspire Lite | Core i5

Acer Aspire Lite AL15-52H एक लाइट वेट और स्लीक लैपटॉप है, जिसे डेली यूज के लिए डिजाइन किया गया है. इसमें लगा 12th Gen Intel Core i5-12450H प्रोसेसर ज्यादा पावरफुल है, इसलिए नॉर्मल इस्तेमाल में इसकी बैटरी लगभग 4 से 6 घंटे तक चलती है. यह लैपटॉप उन यूजर्स के लिए सही है, जो ज्यादातर डेस्क पर काम करते हैं और कभी-कभार क्लास, ऑफिस या कमरे बदलते रहते हैं.

इसमें 15.6-इंच की FHD IPS ComfyView स्क्रीन दी गई है, जो देखने में साफ और आंखों के लिए आरामदायक है. 16GB LPDDR5 रैम और 512GB Gen4 SSD की वजह से लैपटॉप जल्दी ऑन होता है और एक साथ कई काम आसानी से हो जाते हैं. Intel UHD ग्राफिक्स पढ़ाई, ऑफिस वर्क और वीडियो देखने जैसे कामों के लिए पूरी तरह ठीक है. अमेजन पर इसकी कीमत 48,990 रुपये है.

Acer aspire lite लैपटॉप प्राइस

HP 15 | Intel Core Ultra 5 125H

HP 15 लैपटॉप डेली यूज के लिए एक भरोसेमंद ऑप्शन है. नॉर्मल यूज जैसे पढ़ाई, ऑनलाइन क्लास, ब्राउजिंग या ऑफिस वर्क में इसकी बैटरी करीब 6 घंटे तक चल जाती है. इसमें लगा Intel Core Ultra 5 प्रोसेसर और Intel Arc ग्राफिक्स न सिर्फ फास्ट काम करते हैं, बल्कि बैटरी की भी अच्छी बचत करते हैं. खास बात यह है कि इसकी 41 Wh बैटरी सिर्फ 45 मिनट में लगभग 50% तक चार्ज हो जाती है.

इस लैपटॉप में 15.6 इंच की फुल HD स्क्रीन है, जो आंखों को आराम देती है और लंबे समय तक काम करने में मदद करती है. 16GB DDR5 RAM और 1TB SSD स्टोरेज की वजह से एक साथ कई ऐप्स खोलना, फाइल्स सेव करना और तेजी से काम करना बेहद आसान हो जाता है.

कनेक्टिविटी के लिए, इसमें Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.3 दिया गया है, जिससे इंटरनेट और डिवाइस कनेक्शन फास्ट और स्टेबल रहता है. साथ ही प्राइवेसी शटर वाला FHD कैमरा, बैकलिट कीबोर्ड और डुअल स्पीकर्स इसे पढ़ाई, मीटिंग और एंटरटेनमेंट तीनों के लिए यह लैपटॉप एक बढ़िया ऑप्शन है.

कीमत कि बात करें, तो ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट Amazon पर इस लैपटॉप की कीमत 64,990 रुपये है.

Hp 15 लैपटॉप प्राइस

यह भी पढ़ें: 22 हजार की रेंज में ये हैं बेस्ट गेमिंग टैबलेट्स, मिलेगा स्मूद और पावरफुल परफॉर्मेंस

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola