Amazon का धमाकेदार ऑफर, 10 हजार से कम में मिल रहे स्मार्टफोन, झपट लें मौका


Amazon Republic Day Sale में iQOO, Lava, Realme, Samsung और POCO के स्मार्टफोन 10 हजार से कम कीमत में खरीदने का मौका
दोस्तों, इस बार Amazon की ग्रेट रिपब्लिक डे सेल ने सच में दिल खुश कर दिया है. हर तरफ डिस्काउंट की बारिश हो रही है और सबसे मजेदार बात ये है कि कई शानदार स्मार्टफोन अब 10 हजार रुपये से भी कम कीमत में मिल रहे हैं. सोचिए, इतनी कम कीमत में 5G फोन, बड़ी बैटरी और दमदार कैमरा- मतलब टेक्नोलॉजी का पूरा मजा बजट में!
iQOO Z10 Lite 5G : पावरफुल बैटरी वाला धांसू फोन
iQOO ने इस बार कमाल कर दिया है. Z10 Lite 5G को बैंक ऑफर्स और डिस्काउंट मिलाकर 10 हजार से नीचे खरीदा जा सकता है. इसमें 6000mAh की बैटरी है जो लंबे समय तक साथ देती है. Dimensity 6300 5G चिपसेट और 50MP AI कैमरा इसे और भी खास बनाते हैं.
Lava Bold N1 : बजट में बड़ा डिस्प्ले
लावा का Bold N1 सिर्फ 8499 रुपये में मिल रहा है. इसमें 6.75 इंच का HD डिस्प्ले है, जो वीडियो देखने और गेम खेलने वालों के लिए बढ़िया है. 5000mAh बैटरी और 13MP AI कैमरा इसे बजट सेगमेंट का मजबूत खिलाड़ी बना देते हैं.
Realme C73 5G : ऑफर्स के बाद सस्ता
Realme C73 5G की असली कीमत 11,499 रुपये है, लेकिन सेल में बैंक ऑफर्स के साथ इसे 10 हजार के आसपास खरीदा जा सकता है। इसमें 6.67 इंच का डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 6000mAh बैटरी दी गई है.Dimensity 6300 5G Plus चिपसेट इसे तेज और स्मूद बनाता है.
Samsung Galaxy M07 : भरोसेमंद ब्रांड का धमाका
सैमसंग का Galaxy M07 इस सेल में सिर्फ 7,499 रुपये में मिल रहा है. Helio G99 चिपसेट और 50MP हाई-रेजॉल्यूशन कैमरा इसे खास बनाते हैं. साथ ही बैंक ऑफर्स से और भी कैशबैक मिल सकता है.
POCO C71 : सबसे सस्ता और दमदार
POCO C71 इस सेल का सबसे बजट-फ्रेंडली फोन है. 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वाला वेरिएंट सिर्फ 6,899 रुपये में मिल रहा है. इसमें 5200mAh बैटरी, 32MP रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है.
यह भी पढ़ें: 85,700 रुपये में कैसे मिलेगा iPhone 17 Pro? Amazon Republic Day Sale में देखें बेस्ट ऑफर्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए