Redmi स्मार्टफोन्स सस्ते में खरीदने का बढ़िया मौका, Amazon Great Summer Sale 2026 में मिल रहे बेस्ट डील्स

रेडमी स्मार्टफोन्स
Amazon Summer Sale 2026 में Redmi फोन्स पर शानदार ऑफर्स मिल रहे हैं. बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज और EMI के जरिए कीमत और भी कम हो सकती है. इससे बजट और मिड-रेंज स्मार्टफोन काफी सस्ते में खरीदने का अच्छा मौका बन रहा है.
अगर आप नया स्मार्टफोन लेने का सोच रहे हैं, तो Amazon Great Summer Sale 2026 आपके लिए अच्छा मौका साबित हो सकता है. यह सेल 8 मई से शुरू हो चुकी है और इसमें अलग-अलग कैटेगरी में शानदार डिस्काउंट मिल रहे हैं. इस सेल में खास तौर पर Redmi के बजट और मिड-रेंज फोन्स पर लिमिटेड टाइम के लिए कीमतों में अच्छी कटौती देखने को मिल रही है. इसमें Redmi Note और Redmi A सीरीज के कई मॉडल शामिल हैं.
सबसे ज्यादा चर्चा जिस डील की हो रही है, वह है Redmi Note 15 Pro की. यह फोन अभी लगभग ₹26,999 में मिल रहा है, जबकि इसकी असली कीमत ₹33,999 थी (बैंक ऑफर्स के बाद). इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका 200MP OIS कैमरा है.
कौन-कौन से Redmi फोन पर मिल रहा डिस्काउंट?
सीधे-सीधे कीमत में कटौती के अलावा, आपके पास और भी कई तरीके हैं बचत करने के. जैसे कि बैंक ऑफर्स, एक्सचेंज डील्स और कुछ चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर नो-कॉस्ट EMI का फायदा भी मिल जाता है. इससे सेल के दौरान डील्स और भी ज्यादा आकर्षक बन जाती हैं.
शुरुआत करें तो HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड या EMI ट्रांजैक्शन पर आपको 10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जो कि अधिकतम ₹9,500 तक हो सकता है. इसके अलावा अगर आप कूपन और एक्सचेंज ऑफर्स का सही यूज करते हैं, तो प्रोडक्ट की असल कीमत और भी कम हो सकती है.
ध्यान देने वाली बात ये है कि कुछ डिस्काउंट वाली कीमतें इन्हीं एक्स्ट्रा ऑफर्स को जोड़कर दिखाई जाती हैं. यानी बेहतर डील पाने के लिए आपको कभी-कभी खास बैंक कार्ड इस्तेमाल करना पड़ता है या फिर चेकआउट के समय कूपन कोड लगाना होता है.
| मॉडल | लिस्ट प्राइस | इफेक्टिव सेल प्राइस |
|---|---|---|
| Redmi A7 Pro 5G | Rs. 15,999 | Rs. 11,999 |
| Redmi A7 Pro | Rs. 15,999 | Rs. 11,499 |
| Redmi Note 14 Pro 5G Prime Edition | Rs. 28,999 | Rs. 25,499* |
| Redmi Note 15 5G | Rs. 26,999 | Rs. 22,999* |
| Redmi Note 15 Pro+ | Rs. 33,999 | Rs. 36,999* |
| Redmi Note 15 Pro | Rs. 33,999 | Rs. 26,999* |
| Redmi 15 5G | Rs. 32,999 | Rs. 18,499 |
यह भी पढ़ें: Amazon Great Summer Sale में स्मार्टफोन्स पर भारी छूट, Samsung-iQOO के दमदार ऑफर्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










