डेली 3GB डेटा, Amazon Prime Lite और SonyLIV, ₹838 में Airtel दे रहा बहुत कुछ

Updated:
विज्ञापन
Airtel Rs 838 Plan

फोन पर बात करता एयरटेल यूजर / एआई-जेनरेटेड रिप्रेजेंटेशनल इलस्ट्रेशन

Airtel का 838 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोज 3GB डेटा, कॉलिंग और कई सारे बेनेफिट्स ऑफर करता है. इसके अलावा Amazon Prime Lite के साथ कई OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस भी फ्री मिल रहा है.

विज्ञापन

अगर आप ऐसा प्रीपेड प्लान चाहते हैं, जिसमें रोज ज्यादा डेटा, अनलिमिटेड 5G और OTT सब्सक्रिप्शन जैसे फायदे एक साथ मिले, तो Airtel का 838 रुपये वाला प्रीपेड प्लान आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इस प्लान में सिर्फ कॉलिंग और डेटा ही नहीं, बल्कि Amazon Prime Lite, SonyLIV, Adobe Express Premium जैसे कई एक्स्ट्रा बेनेफिट्स भी मिलती हैं. अगर आप एंटरटेनमेंट और इंटरनेट दोनों का भरपूर इस्तेमाल करते हैं, तो यह प्लान आपके लिए वैल्यू फॉर मनी साबित हो सकता है. आइए जानते हैं इस प्लान में मिलने वाले सभी बेनेफिट्स.

Airtel का 838 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

Airtel के 838 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 56 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इस दौरान यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, डेली 100 SMS और रोज 3GB डेटा दिया जाता है. यानी पूरे प्लान में कुल 168GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है.

मिलेगा Amazon Prime Lite और SonyLIV

इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें Amazon Prime Lite का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है. इसके अलावा Airtel Xstream Play के जरिए SonyLIV का भी एक्सेस दिया जाता है. दोनों OTT बेनेफिट्स 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ आते हैं.

अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा

अगर आपके एरिया में Airtel 5G उपलब्ध है और आपके पास 5G स्मार्टफोन है, तो इस प्लान के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलेगा. हालांकि, कंपनी की फेयर यूसेज पॉलिसी (FUP) के तहत हर 30 दिनों में 300GB तक 5G डेटा इस्तेमाल किया जा सकता है.

Adobe Express Premium भी मिलेगा

Airtel इस प्लान के साथ 12 महीने का Adobe Express Premium सब्सक्रिप्शन भी दे रहा है, जिसकी कीमत करीब 4,000 रुपये बताई जाती है. इसके जरिए यूजर्स सोशल मीडिया पोस्ट, पोस्टर, वीडियो और अन्य क्रिएटिव डिजाइन आसानी से बना सकते हैं.

मिलेंगे ये एक्स्ट्रा फायदे

इस प्लान के साथ यूजर्स को कई और बेनेफिट्स भी मिलते हैं, जिनमें फ्री Hello Tunes, Safe Network सिक्योरिटी सर्विस और Airtel Thanks के एक्स्ट्रा बेनेफिट्स शामिल हैं.

क्या यह प्लान आपके लिए सही है?

अगर आप रोज ज्यादा डेटा इस्तेमाल करते हैं, OTT कंटेंट देखना पसंद करते हैं और 5G नेटवर्क का फायदा उठाना चाहते हैं, तो Airtel का 838 रुपये वाला प्रीपेड प्लान एक शानदार ऑप्शन हो सकता है. हालांकि इसकी वैलिडिटी सिर्फ 56 दिन की है, लेकिन मिलने वाले OTT बेनेफिट्स, Adobe Express Premium और अनलिमिटेड 5G इसे एक वैल्यू फॉर मनी प्लान बनाते हैं.

यह भी पढ़ें: डेटा, कॉलिंग और Netflix सब फ्री, Airtel के इस प्लान ने मचाई धूम

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola