OTP फ्रॉड रोकने के लिए Airtel ने लॉन्च किया AI अलर्ट सिस्टम, यूजर्स को ऐसे करेगा सावधान

अगर आपके फोन पर OTP आता है और उसके तुरंत बाद कोई शक वाला कॉल आता है, तो अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. Airtel ने अपने यूजर्स को OTP बैंकिंग स्कैम से बचाने के लिए नया AI बेस्ड फ्रॉड अलर्ट सिस्टम लॉन्च किया है. आइए डिटेल में जानते हैं इस फीचर के बारे में.
ऑनलाइन और बैंक से जुड़े स्कैम तेजी से बढ़ रहे हैं. इन फ्रॉड से निपटने के लिए कई टेलीकॉम कंपनियां नए-नए तरीके अपना रही हैं. इसी कड़ी में Airtel ने एक नया AI बेस्ड सिस्टम लॉन्च किया है. यह यूजर्स को OTP से जुड़े बैंकिंग फ्रॉड से बचाने में मदद करेगा. यह फीचर खास तौर पर इस तरह बनाया गया है कि अगर किसी कॉल के दौरान आप गलती से अपनी बैंकिंग से जुड़ी संवेदनशील जानकारी शेयर करने के खतरे में हों, तो यह आपको रियल-टाइम में अलर्ट कर देगा. आइए इसके बारे में आपको डिटेल में बताते हैं.
OTP स्कैम से बचाएगा Airtel का AI बेस्ड फ्रॉड अलर्ट
कंपनी के मुताबिक, ये सिस्टम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से संदिग्ध और जोखिम भरी स्थितियों को पहचान लेता है. अब जब भी किसी यूजर को बैंकिंग ट्रांजैक्शन के लिए OTP आएगा, तो एयरटेल का ये नया सिस्टम उसे अलर्ट करेगा. इस फीचर को इसलिए लाया गया है ताकि फोन कॉल के जरिए लोगों से OTP लेकर ठगी करने वाले फ्रॉडस्टर्स पर रोक लगाई जा सके.
फिलहाल ये सिस्टम हरियाणा में लाइव हो चुका है. Airtel का प्लान है कि इसे धीरे-धीरे पूरे भारत के यूजर्स तक पहुंचाया जाए. कंपनी का कहना है कि अगले दो हफ्तों के अंदर इसे पूरे देश में रोलआउट कर दिया जाएगा.
Airtel का Fraud Alert System कैसे काम करता है?
Airtel का नया फ्रॉड अलर्ट सिस्टम उन संदिग्ध कॉल्स पर नजर रखता है, खासकर तब जब आपको किसी कॉल के दौरान OTP वाला SMS मिलता है. जैसे ही सिस्टम को कोई रिस्की स्थिति लगती है, वह तुरंत यूजर को अलर्ट देना शुरू कर देता है. यह अलर्ट यूजर को सलाह देता है कि कॉल पर रहते हुए किसी के साथ भी OTP शेयर न करें.
अक्सर फ्रॉड करने वाले लोग जल्दबाजी और डर का माहौल बनाते हैं. वे खुद को बैंक अधिकारी या किसी सर्विस प्रोवाइडर का कर्मचारी बताकर आपको OTP बताने के लिए मनाने की कोशिश करते हैं. लेकिन जैसे ही आप OTP शेयर करते हैं, वे आपके अकाउंट से पैसे निकाल सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Airtel का 838 रुपये वाला प्लान, मिलेगा ढेर सारा डेटा और 20 OTT का मजा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










