Windows 11 के लिए Microsoft लायी Adaptive Energy Saver फीचर, इससे लैपटॉप की बैटरी चलती जाएगी

Adaptive Energy Saver
Microsoft ने Windows 11 के लिए एक ऐसा फीचर लॉन्च किया है जो तकनीक की दुनिया में एनर्जी सेविंग की डेफिनिशन बदल सकता है. जहां पुराना Battery Saver मोड सिर्फ कम बैटरी होने पर काम आता था, वहीं नया Adaptive Energy Saver आपके लैपटॉप के व्यवहार को समझकर पावर सेविंग मोड को सक्रिय करता है, चाहे बैटरी फुल हो या आधी. यह एक स्मार्ट फीचर है जो आपकी कार्यक्षमता को बरकरार रखते हुए बैकग्राउंड में चुपचाप ऊर्जा की बचत करता है.
Adaptive Energy Saver क्या है?
Microsoft ने Windows 11 लैपटॉप्स के लिए एक नये एनर्जी सेविंग फीचर की टेस्टिंग शुरू की है. इसका नाम है- अडैप्टिव एनर्जी सेवर Adaptive Energy Saver. यह पारंपरिक बैटरी सेवर मोड से थोड़ा अलग काम करता है. पारंपरिक मोड तब सक्रिय होता है जब बैटरी प्रतिशत कम हो जाता है, लेकिन नया एडेप्टिव मोड लैपटॉप के उपयोग के आधार पर खुद ही पावर सेविंग सेटिंग्स को लागू करता है, चाहे बैटरी पूरी हो या आधी.
यह कैसे काम करता है?
Adaptive Energy Saver सिस्टम के लोड का एनालाइज करता है. जब आपका लैपटॉप हल्के टास्क्स कर रहा होता है या निष्क्रिय होता है, तब यह मोड सक्रिय हो जाता है. इससे स्क्रीन की ब्राइटनेस कम नहीं होती, लेकिन बैकग्राउंड ऐप्स को रोक दिया जाता है, गैर-जरूरी अपडेट्स को टाल दिया जाता है, और ट्रांसपेरेंसी जैसी विजुअल इफेक्ट्स को बंद कर दिया जाता है. इसलिए प्रदर्शन प्रभावित नहीं होता लेकिन ऊर्जा की बचत होती है.
टेक्नोलॉजी की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
यूजर्स को क्या फायदा होनेवाला है?
इस मोड का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह बैटरी बचाने के लिए चुपचाप काम करता है, बिना आपकी कार्यक्षमता को प्रभावित किए. उदाहरण के लिए, अगर आप सिर्फ ब्राउजिंग या डॉक्यूमेंट पढ़ रहे हैं, तो Adaptive Energy Saver सक्रिय हो जाएगा और बैटरी का कम उपयोग करेगा. इस दौरान OneDrive या PhoneLink जैसे ऐप्स पूरी तरह से sync नहीं करेंगे, और Windows Update भी केवल जरूरी फाइल्स ही डाउनलोड करेगा.
कहां और किन डिवाइसेस में उपलब्ध है?
माइक्रोसॉफ्ट का यह नया फीचर सिर्फ बैटरी वाले डिवाइस- जैसे लैपटॉप्स, टैबलेट्स और हैंडहेल्डPCs के लिए है. डेस्कटॉप PCs में यह काम नहीं करेगा, हालांकि Microsoft ने पहले बेसिक एनर्जी सेवर फीचर्स को डेस्कटॉप्स में भी विस्तार दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










