Amazon Great Indian Festival Sale: 50 इंच वाले स्मार्ट टीवी के दाम हुए आधे, लिस्ट में Xiaomi और VW भी शामिल
Published by : Ankit Anand Updated At : 22 Sep 2025 3:19 PM
Amazon Great Indian Festival Sale Smart TV Deals
Amazon Great Indian Festival Sale: अमेजन पर साल की सबसे बड़ी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल आज प्राइम मेंबर्स के लिए शुरू हो चुकी है. कल यानी 23 सितंबर से ये सेल सभी लोगों के लिए शुरू हो जाएगी. अगर आप इस फेस्टिव सेल में नया स्मार्ट टीवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज हम आपको 50 इंच वाले स्मार्ट टीवी की डील्स के बारे में बताने जा रहे हैं.
त्योहारों का सीजन शुरू हो जुका है और इसी के साथ शुरू हो चूकि है साल की सबसे बड़ी सेल. Amazon Great Indian Festival Sale 2025 आज से प्राइम मेंबर्स के लिए लाइव हो चुकी है. कल यानी 23 सितंबर से ये सेल सभी लोगों के लिए शुरू हो जाएगी. इस बार सेल में स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, लैपटॉप जैसे अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर एक से बढ़ कर एक डिस्काउंट मिल रहे हैं.
अगर आप इस फेस्टिव सीजन में नया स्मार्ट टीवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो, आज हम आपको 50 इंच वाले स्मार्ट टीवी की डील्स के बारे में बताने जा रहे हैं. इन स्मार्ट टीवी को आप Amazon Sale 2025 में जबरदस्त छूट के साथ खरीद सकते हैं. आइए जानते हैं 50 इंच स्मार्ट टीवी पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में.
Hisense 50 inch Smart TV

Hisense का 50 इंच वाला E63N Series 4K Ultra HD Smart TV अभी अमेजन सेल में सिर्फ 23,999 रुपये में मिल रहा है. अगर आप SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा.
VW 50 inch Pro Series Smart QLED Google TV

VW का 50 इंच वाला Pro Series Smart QLED Google TV अमेजन पर 21,299 रुपये में लिस्ट किया गया है. यहां भी SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा.
Philips 50 inch 8100 Series Smart QLED Google TV

अमेजन के ग्रेट इंडियन फेस्टिवल Sale में Philips 50 इंच 8100 सीरीज स्मार्ट QLED गूगल टीवी सिर्फ आप सिर्फ 23,499 रुपये में खरीद सकते हैं. अगर आप SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो आपको 10% इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा.
Xiaomi 50 inch X Series 4K LED Smart Google TV

Amazon Sale 2025 में Xiaomi 50 इंच X सीरीज 4K LED स्मार्ट गूगल टीवी की कीमत सिर्फ 23,999 रुपये रखी गई है. यहां भी SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट आपको मिल जाएगा.
Acer 50 inch G Plus Series Smart Google TV

Acer का ये 50 inch वाला Smart TV फिलहाल अमेजन पर 23,079 रुपये में मिल रहा है. अगर आप SBI के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है.
यह भी पढ़ें: Amazon Great Indian Festival Sale: प्राइम मेंबर्स के लिए सेल शुरू, iPhone से लेकर ये स्मार्टफोन्स हुए बेहद सस्ते
यह भी पढ़ें: Flipkart Big Billion Days: एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स के दाम पर मिल रहे iPhone के ये 4 मॉडल्स, फटाफट देखें कीमत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










