20 हजार से कम में 43 इंच Smart TV, Flipkart Sale में मिल रही 32% की छूट

Updated at : 19 Jan 2026 2:50 PM (IST)
विज्ञापन
Haier 43 inch Smart TV

43 इंच स्मार्ट टीवी

Flipkart Republic Day Sale 2026 में Haier के 43 इंच Smart TV पर 32% की सीधी छूट मिल रही है. ऐसे में आप इस टीवी को 20 हजार रुपये से कम में खरीद सकते हैं. यहां जानिए पूरी डील.

विज्ञापन

अगर आप अपने घर के हॉल में Smart TV लगाना चाहते हैं, लेकिन आपका बजट बीच में आ रहा है, तो फिर आपके लिए फ्लिपकार्ट रिपब्लिक डे सेल अच्छा मौका है. इस सेल में Haier का 43 इंच स्मार्ट टीवी की कीमत कम हो गई है. 36,490 रुपये वाला यह टीवी फ्लिपकार्ट सेल में 24,990 रुपये में लिस्टेड है. साथ ही इस पर फ्लिपकार्ट बैंक डिस्काउंट भी दे रहा है, जिससे आप इस टीवी को 20 हजार से कम में खरीद सकते हैं. आइए जानते हैं इस डील के बारे में.

कितने का मिल रहा बैंक डिस्काउंट?

फ्लिपकार्ट रिपब्लिक डे सेल में Haier के 43 इंच टीवी की कीमत 32% छूट के साथ 24,990 रुपये हो गई है. इसके साथ ही HDFC क्रेडिट कार्ड पर फ्लिपकार्ट 5,750 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी दे रहा है, जिससे इस टीवी को ग्राहक डिस्काउंट के साथ 19,240 रुपये में खरीद सकते हैं. अगर आपके पास HDFC क्रेडिट कार्ड नहीं है, तो फिर आप ICICI, SBI, Axis, Kotak, BOB, Canara और Federal बैंक के क्रेडिट कार्ड पर भी डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं. इन सब बैंक कार्ड्स पर आपको 4,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट मिलेगा.

Haier के 43 इंच टीवी में क्या मिलेंगे फीचर्स?

Haier के इस टीवी में 60Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 43 इंच LED डिस्पले मिलेगा. साउंड के लिए इसमें 20W का दो स्पीकर आउटपुट मिलेगा. साथ ही यह Google TV पर काम करता है, जिससे आप Prime Video, Netflix, YouTube और JioHotstar प्लेटफॉर्म्स को आसानी से देख सकते हैं. इसमें 32GB की स्टोरेज कैपेसिटी मिलेगी. कनेक्टिविटी के लिए 3 HDMI और 2 USB Ports, WiFi और Bluetooth फीचर्स मिलेंगे. साथ ही 1 साल की वारंटी भी इस प्रोडक्ट पर मिलेगी.

यह भी पढ़ें: 7,499 रुपये में Android स्मार्ट टीवी, Flipkart-Amazon Sale में कमाल का ऑफर

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola