निंजा टेक्नीक लगाकर 36 चीनी ऐप्स बैन होने के बाद फिर लौट आये भारत, क्या टिकटॉक की भी होगी वापसी?
Published by : Ankit Anand Updated At : 13 Feb 2025 4:43 PM
Chinese Apps Bans
36 chinese apps return to India after ban: बैन किए गए कई चीनी ऐप्स नए रूप में फिर से Google Play Store और Apple के App Store पर वापसी कर रहे हैं, जिनमें शामिल हैं Xender (फाइल शेयरिंग), Youku (स्ट्रीमिंग), Taobao (शॉपिंग) और Tantan (डेटिंग).
36 Chinese Apps Return to India After Ban: 2020 में डेटा प्राइवेसी और सिक्योरिटी के चलते भारत सरकार ने कई चीनी ऐप्स को ऐप स्टोर्स से हटा दिया था. यह कदम गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प के बाद उठाया गया था, जिसमें कई भारतीय सैनिक शहीद हुए थे. हालांकि, अब दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंधों में सुधार देखा जा रहा है। ऐसे में, पहले बैन किए गए कई चीनी ऐप्स नए रूप में फिर से Google Play Store और Apple के App Store पर वापसी कर रहे हैं. हालांकि, टिकटॉक अभी भी इस सूची से बाहर है.
भारत सरकार द्वारा बैन किए गए 200 से अधिक ऐप्स में से 36 ऐप्स एक बार फिर Google Play Store और Apple App Store पर उपलब्ध हो गए हैं. इनमें से कुछ ऐप्स ने अपना मूल नाम बरकरार रखा है, जबकि कुछ ने अपने लोगो बदल लिए हैं या नए नामों के साथ वापसी की है. ये ऐप्स गेमिंग, कंटेंट क्रिएशन, एंटरटेनमेंट, फाइल शेयरिंग और शॉपिंग जैसी केटेगरी से संबंधित हैं.
36 Chinese Apps Return to India After Ban: इन ऐप्स की हुई वापसी
कुछ लोकप्रिय ऐप्स की वापसी हुई है, जिनमें Xender (फाइल शेयरिंग), Youku (स्ट्रीमिंग), Taobao (शॉपिंग) और Tantan (डेटिंग) शामिल हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, MangoTV बिना किसी बदलाव के वापस आ गया है, जबकि अन्य ने अपने नाम या स्वामित्व में मामूली बदलाव किए हैं. Taobao अब “मोबाइल Taobao” के नाम से जाना जायेगा, जबकि Tantan ने खुद को रीब्रांड करके “TanTan – एशियन डेटिंग ऐप” कर लिया है.
36 Chinese Apps Return to India After Ban: वापसी का कारण
कुछ ऐप्स ने ओनरशिप बदलकर या भारतीय कानूनों का पालन करके दोबारा एंट्री की है. चीन की फैशन रिटेल कंपनी Shein ने रिलायंस रिटेल के साथ लाइसेंसिंग समझौते के जरिए भारत में वापसी की है. दिसंबर 2024 में लोकसभा में दिए गए एक जवाब में वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने स्पष्ट किया कि Shein के भारतीय संचालन के तहत सभी यूजर डेटा केवल भारत में ही स्टोर किए जाएंगे, जिससे इसकी पैरेंट कंपनी को किसी भी तरह की पहुंच नहीं होगी. साथ ही, प्लेटफॉर्म पर लिस्ट किए जाने वाले सभी उत्पाद लोकल रूप से सोर्स किए जाएंगे, जिससे भारतीय विक्रेताओं और उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा.
इसी तरह, 2020 में बैन किए गए लोकप्रिय गेमिंग ऐप PUBG मोबाइल ने 2021 में नए अवतार Battlegrounds Mobile India (BGMI) के रूप में वापसी की, जिसे दक्षिण कोरियाई कंपनी Krafton Inc. ने विकसित किया था. हालांकि रीब्रांडिंग के बावजूद, BGMI को 2022 में दोबारा प्रतिबंधित कर दिया गया। लेकिन डेटा सुरक्षा और अनुपालन नीतियों में बदलाव के बाद, एक साल बाद इसे फिर से बहाल कर दिया गया.
क्या भारत में दोबारा होगी TikTok की वापसी?
भारत में TikTok की वापसी को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है. हालांकि, इससे पहले भी कई बार इस ऐप को फिर से लॉन्च करने की कोशिशें हुई हैं, लेकिन डेटा सुरक्षा और चीन के साथ डेटा शेयरिंग को लेकर स्पष्ट सहमति नहीं बन पाई. खासतौर पर, लोकल डेटा स्टोरेज की शर्तों पर अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका है. ऐसे में फिलहाल TikTok की भारत में वापसी को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
यह भी पढ़ें: Shein India Return: 5 साल बाद भारत लौटा चीनी ऐप, रिलायंस की साझेदारी में देगा सस्ता और सुरक्षित शॉपिंग अनुभव
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










