Lumia 730 से ली गयी दुनिया की सबसे बड़ी सेल्फी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Nov 2014 11:44 AM
ढाका: सेल्फी का क्रेज आज के युवाओं में सिर चढकर बोल रहा है. अपने स्मार्टफोन से सेल्फी लेकर सोशल साइटों पर शेयर करना आम हो गया है. कहा जाता है कि सेल्फी का चलन एक तरह से मजबूरी के कारण शुरु हुआ, जब लोगों के पास कोई दूसरा व्यक्ति फोटो लेने के लिए मौजूद नहीं […]
ढाका: सेल्फी का क्रेज आज के युवाओं में सिर चढकर बोल रहा है. अपने स्मार्टफोन से सेल्फी लेकर सोशल साइटों पर शेयर करना आम हो गया है. कहा जाता है कि सेल्फी का चलन एक तरह से मजबूरी के कारण शुरु हुआ, जब लोगों के पास कोई दूसरा व्यक्ति फोटो लेने के लिए मौजूद नहीं होता था. लेकिन इस मामले में कुछ अलग ही बात सामने आ रही है.
दरअसल ढाका (बांग्लादेश) में करीब 1,151 लोगों ने एक साथ मिलकर दुनिया की सबसे बड़ी सेल्फी लेने का रिकॉर्ड बनाया है. माइक्रोसॉफ्ट लूमिया ने इस इवेंट का आयोजन किया. लूमिया 730 स्मार्टफोन से लोगों के इतने बडे समूह ने एक साथ सेल्फी ली. इस फोटो को फेसबुक के ‘माइक्रोसॉफ्ट लूमिया बांग्लादेश’ पेज पर पोस्ट किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










