डिजिटल हेल्थ को प्रोत्साहित करने के लिए गूगल का नया फीचर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Aug 2019 2:07 AM
स्मार्टफोन एडिक्शन आजकल तेजी से बढ़ता जा रहा है. इससे निजात पाने और गूगल डिजिटल हेल्थ को प्रोत्साहित करने के लिए गूगल हाल ही में फोकस मोड नाम का नया फीचर लेकर आया है. सोशल मीडिया एप पर जरूरत से ज्यादा वक्त गुजारने वालों की सेहत को ध्यान में रखते हुए गूगल ने अपने इस […]
स्मार्टफोन एडिक्शन आजकल तेजी से बढ़ता जा रहा है. इससे निजात पाने और गूगल डिजिटल हेल्थ को प्रोत्साहित करने के लिए गूगल हाल ही में फोकस मोड नाम का नया फीचर लेकर आया है. सोशल मीडिया एप पर जरूरत से ज्यादा वक्त गुजारने वालों की सेहत को ध्यान में रखते हुए गूगल ने अपने इस नये एप्लीकेशन के बारे में मई में ही घोषणा की थी. डिजिटल स्वास्थ्य का हिस्सा होने के कारण इस एप की सेटिंग को विंड डाउन मोड से बाहर रखा गया है.
- सबसे पहले डिजिटल वेलबीइंग एप को टैप करें.
- इसके बाद डैशबोर्ड पर दिये गये फोकस मोड को सेलेक्ट करें.
- अब आप जिस-जिस एप को डिसेबल करना चाहते हैं, उन सभी एप के दायीं ओर के बॉक्स को सेलेक्ट करें. अगर आप उन एप को देख नहीं पा रहे हैं तो आपको ‘शो ऑल एप’ को टैप करने की जरूरत है.
- अब ‘टर्न ऑन नाऊ’ को सेलेक्ट करें. इससे आपके द्वारा चुने गये एप डिसेबल हो जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










