जल्द लॉन्च होगी आइफोन 11 सीरीज
Updated at : 31 Jul 2019 5:44 AM (IST)
विज्ञापन

आइफोन 11 सीरीज के साथ एप्पल इस वर्ष की सबसे बड़ी लॉन्चिंग के लिए तैयार है. इस फोन का अनावरण सितंबर में होना है. इसका विजुअल डिजाइन आइफोन एक्स की तरह का ही होगा, लेकिन इसमें आंतरिक तौर पर कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किये जायेंगे. इस वर्ष कंपनी तीन आइफोन बाजार में लायेगी, जिसमें दो मॉडल […]
विज्ञापन
आइफोन 11 सीरीज के साथ एप्पल इस वर्ष की सबसे बड़ी लॉन्चिंग के लिए तैयार है. इस फोन का अनावरण सितंबर में होना है. इसका विजुअल डिजाइन आइफोन एक्स की तरह का ही होगा, लेकिन इसमें आंतरिक तौर पर कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किये जायेंगे.
इस वर्ष कंपनी तीन आइफोन बाजार में लायेगी, जिसमें दो मॉडल के आकार अलग-अलग होंगे, जबकि तीसरा मॉडल सस्ता होगा और यह आइफोन एक्सएस, एक्सएस मैक्स और एक्सआर के बाद की श्रेणी का ही होगा. इन मॉडलों में अल्ट्रावाइड शूटर होगा, जिससे काफी दूर तक देखा जा सकेगा. इसके दो प्रमुख मॉडल 12 मेगापिक्सल के टेलीफोटो लेंस से लैस होंगे.
इसके दूसरे कैमरे में पूर्ववर्ती मॉडल की तरह ही 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर लगा होगा. ये तीनों ही मॉडल एप्पल के नये ए13 चीपसेट के साथ अपग्रेड होंगे, जिससे प्रोसेसिंग क्षमता बढ़ जायेगी. आइफोन के तीनो मॉडल का डिस्प्ले पूर्व के मॉडलों की तरह ही होगा, जो 5.8 और 6.5 इंच के ओलेड डिस्प्ले के साथ हायर-एंड आइफोन को सपोर्ट करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




