11 रुपये में 10GB डेटा वाले Jio Recharge Plan ने बढ़ा दी Airtel और BSNL की टेंशन

JIO Recharge Plan
Jio Recharge Plan: जियो का यह प्लान खासकर उन यूजर्स के लिए है, जिन्हें भारी फाइलें डाउनलोड करने या सॉफ्टवेयर अपडेट्स के लिए अतिरिक्त डेटा की आवश्यकता होती है.
Jio Recharge Plan: रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स के लिए एक नया और सस्ता रीचार्ज प्लान लॉन्च किया है, जिसकी कीमत केवल 11 रुपये है. इस प्लान के तहत यूजर्स को 10GB हाई-स्पीड डेटा मिलेगा, जिसे 1 घंटे के भीतर इस्तेमाल करना होगा. खास बात यह है कि यह प्लान किसी भी अन्य चल रहे प्लान के साथ भी एक्टिवेट किया जा सकता है, जिससे यूजर्स को अतिरिक्त डेटा मिल सकता है.
एयरटेल और बीएसएनएल के प्लान से कितना अलग?
जियो का यह प्लान विशेष रूप से उन यूजर्स के लिए है, जो भारी फाइलें डाउनलोड करते हैं या सॉफ्टवेयर अपडेट्स के लिए अतिरिक्त डेटा की जरूरत महसूस करते हैं. जियो के इस कदम ने अन्य टेलीकॉम कंपनियों को भी चुनौती दी है, क्योंकि एयरटेल ने भी 11 रुपये में 10GB डेटा देने का ऑफर शुरू किया है, जो 1 घंटे की वैधता के साथ आता है. वहीं, BSNL का सबसे सस्ता डेटा पैक 16 रुपये में मिलता है, जिसमें 2GB हाई-स्पीड डेटा और 1 दिन की वैधता होती है.
किन यूजर्स के काम का है यह प्लान?
रिलायंस जियो के इस सस्ते प्लान का सबसे ज्यादा फायदा उन यूजर्स को हो सकता है, जिन्हें एंड्रॉयड या iOS के सॉफ्टवेयर अपडेट्स के लिए ज्यादा डेटा की आवश्यकता होती है. अक्सर ये अपडेट्स 4GB या उससे ज्यादा के होते हैं, जबकि अधिकांश टेलीकॉम कंपनियां 3GB से ज्यादा डेटा डेली नहीं देतीं हैं. ऐसे में यह प्लान यूजर्स को बिना किसी अतिरिक्त खर्च के अपने डाउनलोड्स और अपडेट्स को पूरा करने में मदद कर सकता है.
JioStar डोमेन हो गया लाइव, बनेगा Reliance Jio और Disney+ Hotstar का स्ट्रीमिंग प्लैटफाॅर्म?
84 दिन वाला ये है जियो का सबसे सस्ता रीचार्ज, इतने पैसे में इससे ज्यादा कहीं नहीं मिलेगा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










