चोरी की कोशिश करते रंगे हाथ पकड़ा गया युवक, हुई पिटाई

सोमवार देर रात चोरी करने की कोशिश में रंगे हाथ एक युवक पकड़ा गया
प्रतिनिधि, जगदल
. उत्तर 24 परगना के जगदल के श्यामनगर के गांगुलीपाड़ा इलाके में स्थित जगदल विधानसभा के पूर्व विधायक व ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के उत्तर 24 परगना जिला अध्यक्ष हरिपद विश्वास के घर में सोमवार देर रात चोरी करने की कोशिश में रंगे हाथ एक युवक पकड़ा गया. उसकी जमकर पिटाई की गयी. खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उस युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गयी. जानकारी के मुताबिक, हरिपद विश्वास के घर के विपरित ही सीसीटीवी लगाये गये हैं. वहां के लोगों ने हरिपद के घर में एक अज्ञात युवक को घुसते देखा. इसके बाद ही उन लोगों ने हरिपद विश्वास को फोन कर जानकारी दी.
हरिपद विश्वास ने कहा कि पड़ोसियों ने चोर घुसने की खबर दी, इसके बाद ही वह सजग हो गये थे. घर के पीछे से आवाज पाकर वह, वहां पहुंचे और युवक को पकड़ लिया. इसके बाद पड़ोस से भी लोग उनके घर पहुंच गये और युवक की जमकर पिटाई की. फिर उसका हाथ बांधकर पुलिस को खबर दी.
पूर्व विधायक ने पुलिस के प्रति नाराजगी भी जाहिर की है. उनका कहना है कि कई बार फोन किया गया. इसके बाद पुलिस पहुंची. इस बीच जनता का गुस्सा उस युवक पर फूट पड़ा और लोगों ने युवक की जमकर पिटाई की. हालांकि जगदल थाने के पुलिस अधिकारी से पूछे जाने पर उन्होंने साफ तौर पर कहा कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




