युवक पर लगा पत्नी व साले को पीटने का आरोप

एक महिला को पीटने का आरोप उसके पति पर लगा है. इस घटना में महिला का भाई भी घायल हुआ है.
कोलकाता. दक्षिण 24 परगना के बासंती थाना क्षेत्र के मस्जिदबाटी गांव में एक महिला को पीटने का आरोप उसके पति पर लगा है. इस घटना में महिला का भाई भी घायल हुआ है. महिला का नाम मासुरा सरदार लस्कर और उसके भाई का नाम अतियार रहमान सरदार है. आरोपी का नाम अशरफ लस्कर है. घटना की शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज करायी गयी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. सूत्रों के अनुसार, करीब आठ वर्ष पहले गोसाबा की निवासी मासुरा का विवाह अशरफ के साथ हुई थी. दोनों की दो संतान भी हैं. अशरफ व उसके परिजनों पर आरोप है कि विवाह के बाद से ही वे मासुरा के रंग-रूप को लेकर प्रताड़ित करते हैं. साथ ही मासुरा पर उसके मायके वालों से रुपये लाने के लिए दबाव देते थे. अशरफ पर आरोप है कि रुपये नहीं लाने पर उसने अपनी पत्नी को पीटा और जब अतियार को इसकी सूचना मिली तो वह भी वहां पहुंचा. हालांकि, उसके साथ भी मारपीट की गयी. मासुरा और उसके भाई का कैनिंग महकमा अस्पताल में चल रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




