फंदे से लटका मिला महिला का शव, पति को लिया िहरासत में

Updated:
विज्ञापन

जेबीपुर थाना अंतर्गत माजू इलाके में एक गृहवधू का शव उसकी ससुराल में फंदे से लटका मिला.

विज्ञापन

हावड़ा. जेबीपुर थाना अंतर्गत माजू इलाके में एक गृहवधू का शव उसकी ससुराल में फंदे से लटका मिला. मृतका का नाम सुप्रिया साधुखां (28) है. घटना की खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. मृतका के परिजनों ने उसके पति के खिलाफ मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि सुप्रिया की हत्या की गयी है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने सुप्रिया के पति देव कुमार सांधुखां को हिरासत में ले लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार, दोनों की शादी छह साल पहले हुई थी. दंपती को एक साल की बेटी है. आरोप है कि शादी के छह महीने बाद से ही दोनों के बीच कलह चल रही थी. रविवार रात को भी दंपती के बीच झगड़ा हुआ था. पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का खुलासा होगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola