ePaper

West Bengal : बीरभूम में दीक्षा दिलाने के नाम पर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी गुरु गिरफ्तार

Updated at : 23 Nov 2024 4:20 PM (IST)
विज्ञापन
West Bengal : बीरभूम में दीक्षा दिलाने के नाम पर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी गुरु गिरफ्तार

West Bengal : आरोपी ने अपनी तंत्र साधना की बदौलत उसके सारे क्लेश मिटाने का भरोसा दिया. उसके बाद एक दिन महिला को दीक्षा देने के नाम पर आरोपी दुबराजपुर के एक गांव में ले गया और वहां उससे दुष्कर्म किया.

विज्ञापन

West Bengal , मुकेश तिवारी : पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के दुबराजपुर थाना क्षेत्र के दुबराजपुर में तंत्र-मंत्र से सारे क्लेश मिटाने और दीक्षा देने के नाम पर एक महिला से दुष्कर्म की घटना हुई है. पीड़िता की शिकायत पर थाने में केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी पाखंडी को गिरफ्तार कर लिया. उसका नाम उज्ज्वल दास(48) बताया गया है. शनिवार को दुबराजपुर अदालत में पेश करने पर आरोपी को पुलिस रिमांड में लॉकअप भेज दिया गया.

घरेलू कलह व आर्थिक तंगी से परेशान थी महिला

बताया गया है कि घरेलू कलह व आर्थिक तंगी से जूझ रही महिला अपनी परेशानी से उबरने के लिए उक्त तांत्रिक के पास गयी थी. आरोपी ने अपनी तंत्र साधना की बदौलत उसके सारे क्लेश मिटाने का भरोसा दिया. उसके बाद एक दिन महिला को दीक्षा देने के नाम पर आरोपी दुबराजपुर के एक गांव में ले गया और वहां उससे दुष्कर्म किया.

Also Read : Mamata Banerjee : उपचुनाव में जीत पर ममता बनर्जी ने कहा,’हम जमींदार नहीं,जनता के रखवाले’

पुलिस ने पाखंडी गुरु काे किया गिरफ्तार

घटना के बाद पीड़िता ने आपबीती अपने पति को बतायी. फिर दंपती थाने गये और आरोपी के खिलाफ शिकायत की, जिसके आधार पर केस दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पाखंडी को दबोच लिया. दुष्कर्म मामले में दुबराजपुर अदालत ने चार दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है. इस बीच, पीड़िता को पुलिस ने मेडिकल टेस्ट के लिए सिउड़ी हॉस्पिटल भेज दिया है.

also read : Mamata Banerjee : बंगाल सरकार की यह योजना आपके लिये भी हो सकती है फायदेमंद,जानें कैसे

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola