ePaper

West Bengal News : बेटी के निकाह के लिए बागटुई कांड के मुख्य आरोपी को सात दिनों की पैरोल

Updated at : 20 Nov 2024 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
West Bengal News : बेटी के निकाह के लिए बागटुई कांड के मुख्य आरोपी को सात दिनों की पैरोल

West Bengal News : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बागटुई की घटना के बाद गांव में शोक संतप्त लोगों से बात की थी. उनकी बात सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने मौके पर खड़े होकर पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष अनारुल हुसैन को गिरफ्तार करने का आदेश दिया था.

विज्ञापन

West Bengal News : पश्चिम बंगाल के बागटुई कांड के मुख्य आरोपी अनारुल हुसैन को अपनी बेटी के निकाह के लिए कलकत्ता उच्च न्यायालय ने सात दिनों के पैरोल पर रिहा करने का आदेश दिया है. इस खबर के बाद अनारुल हुसैन के परिवार और उनकी पुत्री काफी खुश है. आगामी रविवार 24 नवंबर को अनारुल की बेटी का निकाह है. प्रार्थना के बाद सात दिनों के लिए अनारुल हुसैन को जेल से मुक्त किया जायेगा ताकि वह अपनी बेटी का निकाह करा सके और स्वयं उपस्थित रहे. रामपुरहाट के निशिंतपुर के घर में समारोह का आयोजन होगा.

अनारुल हुसैन सात दिनों के पैरोल पर पहुंचेगा अपने गांव

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने अनारुल को उसकी इकलौती बेटी की शादी के लिए सात दिनों के लिए पैरोल पर रिहा करने का आदेश दिया है. वह 27 नवंबर को फिर से जेल में लौटेगा. अनारुल ने अपनी बेटी मुमताज बेगम की शादी के अवसर पर पैरोल पर रिहाई की मांग करते हुए मंगलवार को अदालत का दरवाजा खटखटाया था. अर्जी पर जस्टिस अरिजीत बनर्जी की बेंच में सुनवाई हुई थी. अनारुल के वकील ने कहा था कि 24 नवंबर को अनारुल की बेटी का निकाह तय हुआ है. एक पिता के रूप में, बेटी की शादी में उसकी उपस्थिति नितांत आवश्यक है. अनारुल की अर्जी के आधार पर जस्टिस बनर्जी ने सात दिनों की पैरोल दी है.

Bengal Crime News : एकतरफा इश्क में अंधे आशिक ने युवती के पिता काे मौत के घाट उतारा

अनारुल हुसैन दो साल से अधिक समय से जेल में

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बागटुई की घटना के बाद गांव में शोक संतप्त लोगों से बात की थी. उनकी बात सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने मौके पर खड़े होकर पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष अनारुल हुसैन को गिरफ्तार करने का आदेश दिया था. बाद में कलकत्ता हाई कोर्ट ने मामले की जांच सीबीआइ को सौंप दी थी. लगभग साठ साल का अनारुल हुसैन विभिन्न बीमारियों से पीड़ित हैं और दो साल से अधिक समय से जेल में है.

Also Read : Train News : दपूरे के आद्रा मंडल में विकास कार्य के लिए ट्रेन सेवाएं विनियमित, कई ट्रेनें रद्द

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola