बंगाल के बीरभूम में डायन के आरोप में दो आदिवासी महिलाओं की पीट-पीट कर हत्या, 6 लोग गिरफ्तार
Published by : Sameer Oraon Updated At : 14 Sep 2024 12:42 PM
West Bengal Crime News: बंगाल के बीरभूम में दो आदिवासी महिलाओं की डायन के आरोप आरोप में पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी. इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
मुकेश तिवारी, बीरभूम : पश्चिम बंगाल के बीरभूम के हरीसरा गांव में डायन के आरोप में दो अदिवासी महिलाओं की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है. इस मामले में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. शुक्रवार रात से ही जवान गश्ती लगा रहे हैं. दोनों का शव शनिवार सुबह एक तालाब से बरामद किया गया. मृतक महिलाओं की पहचान लोदगी किस्कू (60) और डॉली सोरेन (59) के रूप में हुई है.
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज
दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बंगाल के रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया गया. इस संबंध में पुलिस ने बताया कि डायन बिसाही के शक में गांव के लोगों ने दो बुजुर्ग आदिवासी महिलाओं के हाथ पैर रस्सी से बांध दिया. इसके बाद दोनों को लाठी डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी. शव को गांव के पास मौजूद कीचड़ से सने तालाब में फेंक दिया गया. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची कर मृतकों के शव को अपने कब्जे में ले लिया. घटना में शामिल अभी तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.
गांव के कुछ लोगों का आरोप- जादू टोना करती थी महिलाएं
गांव में रहने वाले कुछ लोगों का आरोप है कि दोनों आदिवासी महिलाएं जादू-टोना करती थी. संदेह के घेरे में आने पर उनकी पिटाई की गयी, जिससे उसकी मौत हो गयी. मामला संज्ञान में आने के बाद मयूरेश्वर थाना की पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है. छह लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है. बताया जाता है कि दोनों महिलाओं को पहले घर से बुलाया गया. इसके बाद बेरहमी से पिटाई की गयी जिससे उनकी मौत हो गयी. हालांकि, पुलिस की गश्ती बढ़ गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










