Live Updates

West Bengal Breaking News : कल संदेशखाली में भाजपा सभा के माकपा भी करेगी सभा

Updated:
विज्ञापन

West Bengal Breaking news live Updates

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

विज्ञापन

कल संदेशखाली में भाजपा सभा के माकपा भी करेगी सभा

कल संदेशखाली में BJP की जनसभा के बाद 11 मार्च को माकपा भी करेगी सभा.

एक और कंपनी केंद्रीय बल पहुंचा पुरुलिया

पुरुलिया, हंसराज सिंह : लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा होने से पहले एक और कंपनी केंद्रीय बल के जवान शनिवार को पुरुलिया पहुंच गये. शनिवार को असम के सिलचर से एक कंपनी सीएपीएफ के जवान रेल मार्ग से पुरुलिया स्टेशन पर उतरे. मिली जानकारी के अनुसार जंगलमहल इलाके में माओवादियों के दमन के लिए पहले से ही तीन कंपनी सीआरपीएफ तैनात है. अब एक कंपनी और केंद्रीय बल को पुरुलिया भेजा गया है. इसे रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर प्रखंड-दो के अधीन चेलियामा कम्युनिटी हॉल भेजा जा रहा है. रविवार से ही स्थानीय पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में केंद्रीय बल के जवान इलाके में रूट मार्च करने लगेंगे. कुल मिलाकर अब तक चार कंपनी केंद्रीय बोल के जवान आसन्न आम चुनाव से पहले पुरुलिया पहुंच चुके हैं.

चाय बागान श्रमिकों और किसानों के लिए बहुत काम किया गया है: मोदी भाजपा सरकार ने चाय बागान श्रमिकों और चाय किसानों के लिए बहुत कुछ किया है. जो परिवार का सदस्य होता है, वो आपके सुख-दुख का भी साथी होता है. मैं जानता हूं कोरोना के दौरान मेरे गरीब परिवार कितनी बड़ी चिंता से घिरे हुए थे, इसलिए मोदी ने देश के अपने परिवारजनों को मुफ्त राशन देने की योजना शुरू की. मेरा मकसद था कि किसी गरीब के घर का चूल्हा बुझना नहीं चाहिए, किसी गरीब के घर के बच्चे को भूखा नहीं सोने देंगे .

तृणमूल ने मुफ्त राशन भी बंद कर दिया : पीएम मोदी नरेन्द्र मोदी ने कहा, तृणमूल सरकार मुफ्त राशन का लाभ भी नहीं देती क्योंकि उनके मंत्री ने राशन घोटाला किया है.

तृणमूल सरकार उज्ज्वला को लाभ नहीं पहुंचने देगी: पीएम मोदी प्रधानमंत्री ने कहा कि तृणमूल सरकार ने उज्जवला का लाभ नहीं मिलने दिया, जिससे 14 लाख महिलाएं इस रसोई गैस के लाभ से वंचित हो गईं.अब रसोई गैस 100 रुपये सस्ती कर दी गई है.

नॉर्थ बंगाल से बांग्लादेश के लिए भी रेल कनेक्टिविटी शुरू : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, आज यहां हजारों करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है. ये विकसित बंगाल की तरफ एक और अहम कदम है. मैं इन विकास कार्यों के लिए बंगाल और नॉर्थ बंगाल के लोगों को बधाई देता हूं. यह क्षेत्र नॉर्थ-ईस्ट का गेटवे है. एक समय था जब नॉर्थ-ईस्ट की तरफ बढ़ते ही ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो जाती थी. लेकिन हमारी सरकार का प्रयास नॉर्थ बंगाल में भी ट्रेनों की रफ्तार वैसी ही बढ़ाने का है, जैसे पूरे देश में बढ़ाया जा रहा है. अब तो नॉर्थ बंगाल से बांग्लादेश के लिए भी रेल कनेक्टिविटी शुरू हो गई है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola