जामुड़िया की सड़कों पर गड्ढे दे रहे हादसों को न्योता
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Jun 2024 10:20 PM
जामुड़िया की सड़कों के गड्ढे सड़क हादसों को न्यौता देते दिखायी देते हैं. इलाके के विकास की वास्तविक स्थिति का अंदाजा यहां की सड़कों को देखकर लगाया जा सकता है. जामुड़िया शहर औद्योगिक अंचल होने के बावजूद भी यहां की कई सड़कें बदहाल हैं. दो दिनों पूर्व हुई हल्की बरसात ने इस इलाके के विकास के दावों पर सवालिया निशान लगा दिया है.
जामुड़िया.
जामुड़िया की सड़कों के गड्ढे सड़क हादसों को न्यौता देते दिखायी देते हैं. इलाके के विकास की वास्तविक स्थिति का अंदाजा यहां की सड़कों को देखकर लगाया जा सकता है. जामुड़िया शहर औद्योगिक अंचल होने के बावजूद भी यहां की कई सड़कें बदहाल हैं. दो दिनों पूर्व हुई हल्की बरसात ने इस इलाके के विकास के दावों पर सवालिया निशान लगा दिया है. यहां के रास्ते से होकर गुजरने वाले लोगों को यह पता नहीं चल पा रहा है कि सड़क पर गड्ढा है या फिर गड्ढे में सड़क है. जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के ब्लाक एक स्थित बोरो एक अन्तर्गत वार्ड संख्या 12 में श्रीपुर मोड़ से होते हुए निंघा आजाद नगर, इमली धौड़ा, श्रीपुर ग्राम को जाने वाली मुख्य सड़क इसका ज्वलंत उदाहरण है. इस रास्ते से होकर प्रत्येक दिनों हजारों की संख्या में लोग गुजरते हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार इस रास्ते से होकर गुजरने वाले लोग कई बार सड़क हादसों का शिकार हो गये हैं. लेकिन समस्या का समाधान करने वाला कोई नहीं है.इस सड़क को लेकर जब इस वार्ड के पार्षद राजू गोस्वामी से बातचीत की गयी तो उन्होंने बताया कि श्रीपुर मोड़ से श्रीपुर ग्राम को जाने वाली मुख्य सड़क के मोड़ पर पानी जमा होने का एक कारण यह है कि जब उन्होंने इस पानी को निकालने के लिए नाला निर्माण करने का निर्णय लिया था, लेकिन वहां मौजूद एक तालाब के मालिक ने उन्हें निकासी के लिए नाला निकालने नहीं दिया. जिसके कारण आज इस तरह की स्थिति बनी हुई है. लेकिन फिर भी उन्होंने इस सड़क की मरम्मत के लिए विभाग से आवेदन कर दिया है. जल्द ही इस समस्या का समाधान किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










