दमदम संशोधनागार में विचाराधीन कैदी की मौत के बाद हुआ बवाल

दमदमउत्तर 24 परगना स्थित दमदम केंद्रीय संशोधनागार में शनिवार को एक विचाराधीन कैदी की मौत हो गयी
मृतक के परिजनों ने जेल गेट के सामने किया प्रदर्शन
संवाददाता, दमदम
उत्तर 24 परगना स्थित दमदम केंद्रीय संशोधनागार में शनिवार को एक विचाराधीन कैदी की मौत हो गयी. इसे लेकर मृतक के परिजनों ने संशोधनागार के बाहर जमकर हंगामा किया. उनका आरोप है कि जेल में इलाज के अभाव में कैदी की मौत हुई है. मृतक का नाम राज दत्त (20) है. बता दें कि गत 28 अप्रैल को बागुईहाटी के अर्जुनपुर में एक हत्या के मामले में पुलिस ने राज समेत 19 लोगों को गिरफ्तार किया था.
पुलिस हिरासत के बाद उन्हें जेल हिरासत में भेजा गया था. शनिवार सुबह राज दत्त के परिजनों को जेल अधिकारियों ने फोन कर बताया कि उसकी मौत हो गयी है. परिजन शनिवार सुबह जेल गेट के सामने पहुंचे और प्रदर्शन करने लगे.
बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले राज बीमार हो गया था. उसके परिजनों ने इसकी शिकायत कोर्ट में की थी. उन्होंने सवाल किया कि राज को अस्पताल क्यों नहीं ले जाया गया. मृतक की बहन ने कहा कि उसके भाई को दो दिन से बुखार था. खून की उल्टी हो रही थी. उसे पीजी अस्पताल में भर्ती कराने के लिए कोर्ट से गुहार लगायी थी.
परिजनों का कहना है कि कोर्ट से उसकी चिकित्सा की अनुमति के लिए संबंधित दस्तावेज आने के बाद भी जेलर ने इस पर ध्यान नहीं दिया. यदि सही समय पर उसे इलाज मिल जाता तो, उसकी जान नहीं जाती. उन्होंने जेलर और एक डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है. मृतक के परिजनों का यह भी आरोप है कि राज को विधाननगर नगर निगम के एक एमआइसी के इशारे पर झूठे मामले में फंसाया गया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










