WB News : अलग-अलग सड़क हादसे में दो की मौत, एक घायल

Updated:
विज्ञापन

गंगाजल घाटी एवं ओंदा थाना इलाके में हुए दो अलग-अलग हादसों में दो की मौत हो गयी और एक घायल हो गया. घायल को बांकुडज़ा सम्मिलनी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

बांकुड़ा.

सोमवार सुबह जिले के गंगाजल घाटी एवं ओंदा थाना इलाके में हुए दो अलग-अलग हादसों में दो की मौत हो गयी और एक घायल हो गया. घायल को बांकुडज़ा सम्मिलनी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. पहली घटना दुर्लभपुर बरजोरा स्टेट हाइवे पर खटियालिया के पास हुई. जानकारी के अनुसार, सड़क किनारे खड़ी एक बाइक को डंपर ने टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार की मौत हो गयी. मृतक की पहचान गंगाजलघाटी के भुइफोन गांव निवासी बुद्धदेव माझी (35) के रूप में की गयी है. वहीं, दूसरी घटना जिले ओंदा थाना अंतर्गत सादिष्ठा ग्राम में राष्ट्रीय राजमार्ग 60 पर हुई. यहां मारुति के धक्के से एक बाइक चालक की मौत हो गयी, जबकि एक पैदल यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया. ओंदा पुलिस के अनुसार, सुबह बावड़ी जामताड़ा निवासी दीना बाउरी एवं बाइक सवार गंगाधर मंडल को मारुति ने टक्कर मार दी. उन्हें गंभीर हालत में ओंदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने गंगाधर मंडल (69) को मृत घोषित कर दिया. वहीं गंभीर हालत में दीना बावरी को बांकुड़ा सम्मिलनी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में स्थानांतरित किया गया.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola