जेबीपुर में स्टंट करने के दौरान दो बाइक चालक हुए जख्मी

Updated:
विज्ञापन

जेबीपुर थाना अंतर्गत हावड़ा-आमता रोड पर स्टंट करने के दौरान दो बाइक के बीच टक्कर होने से दो युवक बुरी तरह जख्मी हो गये.

विज्ञापन

हावड़ा

. जेबीपुर थाना अंतर्गत हावड़ा-आमता रोड पर स्टंट करने के दौरान दो बाइक के बीच टक्कर होने से दो युवक बुरी तरह जख्मी हो गये. दोनों को पहले जेबीपुर ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार, हर रविवार को हावड़ा-आमता रोड पर कई युवक बाइक लेकर स्टंट करते हैं. रविवार को भी कुछ युवक पहुंचे और तेज गति से बाइक चलाने लगे. इसी समय दो बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जोर की थी कि दोनों सड़क किनारे एक नाले में जा गिरे. घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. रक्तरंजित हालत में दोनों को नाले से बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया है. दोनों की हालत बेहद गंभीर बतायी जा रही है.

पुलिस ने बताया कि दोनों के नाम पता नहीं चल सका है. दोनों बेहोश हैं. इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने पुलिस के सामने प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने बताया कि आये दिन स्टंट करने के दौरान दुर्घटना होती है. पुलिस तुरंत इस स्टंट को रोके.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola