लगातार बारिश से कई पेड़ गिरे, यातायात बाधित

Updated:
विज्ञापन

पिछले दो दिनों से लगातार बारिश होने के कारण जिले के कई हिस्सों में कई स्थानों पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित हुआ. कुछ इलाकों में बिजली के तार पर पेड़ गिरने से लंबे समय तक इलाके में बिजली परिसेवा पूरी तरह से बंद हो गयी.

विज्ञापन

पुरुलिया.

पिछले दो दिनों से लगातार बारिश होने के कारण जिले के कई हिस्सों में कई स्थानों पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित हुआ. कुछ इलाकों में बिजली के तार पर पेड़ गिरने से लंबे समय तक इलाके में बिजली परिसेवा पूरी तरह से बंद हो गयी. बुधवार शाम पुरुलिया शहर के साहेब बांध इलाके में पेड़ गिरने से यातायात घंटों ठप रहा. साथ-साथ इलाके में लगभग चार घंटे तक बिजली गुल रही. इसके अलावा गुरुवार सुबह जिले के पाड़ा, हुरा, बांदवान तथा मानबाजार थाना क्षेत्र के कई हिस्सों में बारिश के कारण पेड़ गिर गये. इस दिन सुबह शहर के हॉटतला मोड़ के सामने बिजली के खंभे पर पेड़ गिरने से इलाके में यातायात के साथ-साथ बिजली परिसेवा बाधित रही. हालांकि इन सभी स्थानों पर दमकल तथा बिजली विभाग के कर्मचारियों ने तेज गति से कार्य करते हुए यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया एवं बिजली परिसेवा फिर से सुचारू की.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola