पश्चिम बंगाल : बीरभूम में चोर मस्त पुलिस पस्त !

Updated at : 13 Apr 2024 3:25 PM (IST)
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल : बीरभूम में चोर मस्त पुलिस पस्त !

पश्चिम बंगाल : इंदिरापल्ली जैसे आबादी वाले इलाके में इस तरह की दुस्साहसिक चोरी से इलाके में हड़कंप मच गया है. स्थानीय निवासियों ने बताया कि इलाके में पहली बार इतनी बड़ी चोरी हुई है. इसलिए स्थानीय लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है.

विज्ञापन

बीरभूम, मुकेश तिवारी : पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले (Birbhum district) में चोरों का अत्याचार लगातार बढ़ते जा रहा है. इन दिनों जिले में चोर मस्त है और पुलिस पस्त है. इसका एक और उदाहरण शुक्रवार की रात देखने को मिला. जिले के सिउड़ी थाना इलाके के इंदिरापल्ली इलाके में गांव से लौटने के बाद परिवार के लोगों ने देखा कि घर के भीतर चोरों ने पूरे घर को साफ कर दिया. आरोप है की चोरों ने लाखों रुपए मूल्य के लगभग 50 भरी सोने के आभूषण समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर चंपत हो गए. घटना को लेकर पीड़ित परिवार ने सिउड़ी पुलिस को शिकायत की.

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस मौके वारदात पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई है. हालांकि, इस घटना में अभी तक किसी कि गिरफ्तारी की सूचना नही है.स्थानीय सूत्रों के अनुसार, सैयद मोहम्मद अली सिउड़ी के इंदिरापल्ली के स्थानीय निवासी हैं. पेशे से सेवानिवृत्त केंद्रीय सरकारी कर्मचारी है. बुधवार को परिवार बर्दवान के मिर्जापुर स्थित अपने गांव गये हुए थे. शुक्रवार की देर रात सिउड़ी स्थित घर लौटने पर देखा कि घर के भीतर मौजूद अलमारी का लॉक तोड़कर चोर ने अलमारी में मौजूद करीब 50 भरी सोने के आभूषण और सारा कीमती सामान चोरी कर लिए है.सैयद के परिवार वालों ने बताया कि घर के बगल में एक गैराज है. गैराज को घर से जोड़ने वाली एक खिड़की है.

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने कहा, बंगाल में भाजपा के खिलाफ असली लड़ाई लड़ रही है तृणमूल

चोरी से इलाके में मचा हड़कंप

बदमाश खिड़की की ग्रिल काटकर घर में घुसे थे. फिर घर का सारा सामान चोरी कर चंपत हो गए. देर रात को घर लौटने पर उन्होंने यह घटना देखी. इसके बाद सिउड़ी थाने की पुलिस को सूचना दी गयी. इस घटना की थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी है. पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गई है. हालांकि, इंदिरापल्ली जैसे आबादी वाले इलाके में इस तरह की दुस्साहसिक चोरी से इलाके में हड़कंप मच गया है. स्थानीय निवासियों ने बताया कि इलाके में पहली बार इतनी बड़ी चोरी हुई है. इसलिए स्थानीय लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है. शनिवार सुबह से पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. ताकि उक्त चोरों का सुराग मिल सके.

पश्चिम बंगाल : पहले चरण के मतदान से पहले एक ही दिन उत्तर बंगाल में पीएम मोदी व ममता बनर्जी की सभा

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola