स्कूटी से आये युवकों ने फेंकी बोतल, हो गये फरार

Updated:
विज्ञापन

लालबाजार सूत्रों का कहना है कि, इस घटना को लेकर भवानीपुर थाने में किसी तरह की कोई शिकायत नहीं दर्ज हुई है.

विज्ञापन

कोलकाता. भवानीपुर इलाके के चक्रबेरिया रोड पर गुरुवार देर रात एक स्कूटी पर सवार तीन युवक सफेद कपड़े से चेहरे को ढंक कर एक अपार्टमेंट के सामने पहुंचे और खाली बोतल निकाल कर भीतर फेंकने लगे. अपार्टमेंट के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की तस्वीरें कैद हो गयीं. हालांकि चेहरा ढका होने के कारण उनकी पहचान नहीं हो सकी है. लालबाजार सूत्रों का कहना है कि, इस घटना को लेकर भवानीपुर थाने में किसी तरह की कोई शिकायत नहीं दर्ज हुई है. पुलिस अपने तरीके से युवकों का पता लगाने की कोशिश कर रही है.महानगर के 70 नंबर वार्ड के भवानीपुर इलाके में गुरुवार रात को एक आवासन को केंद्र कर कुछ लोगों ने बोतल फेंके थे. बताया जा रहा है कि यहां रहने वाले लोगों ने भाजपा को वोट दिया था. हमले को लेकर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. हालांकि, इस घटना को लेकर स्थानीय तृणमूल पार्षद असीम बोस ने कहा कि इस घटना की शिकायत हमें नहीं मिली है और न ही किसी ने उन्हें इस बारे में बताया है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola