अभिषेक के घर पर रेकी के आरोपी को 15 तक जेल हिरासत

Updated:
विज्ञापन

मुंबई पुलिस से इस बारे में रिपोर्ट मिली है, लेकिन एनआइए से कोई रिपोर्ट नहीं मिली. ऐसे में जमानत मिली, तो जांच प्रभावित होने एवं सबूत मिटाने का खतरा बना रहेगा.

विज्ञापन

कोलकाता. तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी के घर के सामने कथित तौर पर रेकी करने के मामले में कोलकाता पुलिस के हाथों गिरफ्तार राजाराम रेगे की न्यायिक हिरासत (जेसी) की अवधि बैंकशाल कोर्ट ने 15 जून तक बढ़ाने का निर्देश दिया है. इस दिन कोर्ट में सरकारी वकील ने कहा कि राजाराम रेगे के बारे में जांच के लिए मुंबई पुलिस और एनआइए से रिपोर्ट मांगी गयी थी. मुंबई पुलिस से इस बारे में रिपोर्ट मिली है, लेकिन एनआइए से कोई रिपोर्ट नहीं मिली. ऐसे में जमानत मिली, तो जांच प्रभावित होने एवं सबूत मिटाने का खतरा बना रहेगा.इधर, राजाराम की ओर से वकील इंद्रदीप दास ने जमानत की अर्जी देते हुए कहा कि राजाराम 45 दिनों से जेल में हैं. अब इस मामले की जांच के लिए कुछ नहीं बचा है. किसी भी शर्त पर उनके मुवक्किल को जमानत दी जाये. दोनों पक्षों की बातों को सुनने के बाद राजाराम को 15 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola